- Home
- /
- राज्य
- /
- हिमाचल प्रदेश
- /
- हिमाचल प्रदेश: चाय...
हिमाचल प्रदेश
हिमाचल प्रदेश: चाय बनाते समय आग की चपेट में आया शख्स
Gulabi Jagat
31 Oct 2022 5:00 PM GMT

x
कांगड़ा : जिला के अंतर्गत आने वाले गांव सगूर में देर रात भीषण आगजनी का मामला सामने आया है। जिसमें झुलसने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि घटना के समय व्यक्ति घर पर अकेला था। मृतक व्यक्ति का भाई सेना में कार्यरत है और माता चार धाम की यात्रा पर गई हुई थी।
फिलहाल, आग लगने के कारणों का कोई पता नहीं चल पा रहा है। गांव के लोगों को भी घटना की जानकारी सुबह लगी, जिसके बाद गांव के लोग घटनास्थल पर पहुंचे।
इसके बाद फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पाया, तो पता चला कि इस घटनाक्रम में रजनीश (39) की मौत हो चुकी है।
जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटना का जायजा लेकर शव को अपने कब्जे में लिया। वहीं परिजनों द्वारा आशंका जताई जा रही है कि व्यक्ति चाय पीने का बहुत शौकीन था। रात को नींद खुलने पर भी वह चाय बनाकर पी लेता था। जिस पर आशंका जताई गई कि वह रात को चाय बनाते समय आग की चपेट में आ गया होगा। थाना प्रभारी सुरेंद्र ठाकुर ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि मामला दर्ज कर जांच की जा रही है।

Gulabi Jagat
Next Story