- Home
- /
- राज्य
- /
- हिमाचल प्रदेश
- /
- Himachal Pradesh: ...
हिमाचल प्रदेश
Himachal Pradesh: रिजर्व फॉरेस्ट में मृत मिला तेंदुआ, जांच में जुटी वन टीम
Sarita
28 Dec 2024 7:52 AM IST
Himachal Pradesh: गगरेट जिले के दौलतपुर चौक से सटे जोह गांव में एक तेंदुआ मृत मिला। तेंदुए का शव मिलने से ग्रामीण दहशत में हैं। वन विभाग ने तेंदुए के शव को बरामद कर उसका पोस्टमार्टम करवा लिया है। हालांकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही तेंदुए की मौत का असली कारण पता चल पाएगा। जानकारी के अनुसार सुबह ग्रामीणों ने जोह गांव के रिजर्व आर फॉरेस्ट पहेली जंगल में एक तेंदुआ मृत पड़ा देखा। इसके बाद वहां लोग इकट्ठा हो गए और इसकी सूचना वन विभाग को दी गई। सूचना मिलते ही वन विभाग के अधिकारी और डॉक्टरों की टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।
तेंदुए की मौत का कारण अभी पता नहीं चल पाया है। हालांकि पोस्टमार्टम करवाने के बाद वन विभाग की टीम की मौजूदगी में तेंदुए का अंतिम संस्कार कर दिया गया| भरवाई रेंज अधिकारी पूर्ण चंद ने बताया कि जोह के रिजर्व फॉरेस्ट में एक तेंदुआ मृत मिला है। पुलिस में एफआईआर दर्ज कर ली गई है और शव का पोस्टमार्टम करवाकर अंतिम संस्कार कर दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का पता चल सकेगा।
TagsHimachal Pradeshफॉरेस्टमृततेंदुआजांचवन टीमHimachal PradeshForestDeadLeopardInvestigationForest Teamजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





