- Home
- /
- राज्य
- /
- हिमाचल प्रदेश
- /
- Himachal Pradesh: खाई...
हिमाचल प्रदेश
Himachal Pradesh: खाई में गिरने से जीप में लगी आग
Bharti Sahu 2
19 Oct 2024 10:38 AM IST

x
Himachal Pradesh: पांवटा साहिब-शिलाई एन.एच. 707 पर तिलौरधार के पास एक समीप एक पिकअप अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई और उसमें आग लग गई। इस हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई जबकि एक घायल हो गया। जानकारी के अनुसार बालक राम पुत्र जाति राम और ओम प्रकाश पुत्र अमर सिंह निवासी बम्बल तहसील शिलाई पिकअप में सवार होकर शिलाई से पांवटा साहिब आ रहे थे। इस दौरान तिलौरधार के समीप पिकअप अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई।
खाई में गिरने से वाहन में आग लग गई। ग्रामीणों ने घायलों को खाई से बाहर निकाला और 108 एंबुलेंस की मदद से सिविल अस्पताल पांवटा साहिब पहुंचाया। घायल चालक ओम प्रकाश की बाद में मेडिकल कॉलेज में उपचार के दौरान मौत हो गई। एएसपी अदिति सिंह ने बताया कि वाहन के खाई में गिरने से एक व्यक्ति की मौत हो गई जबकि एक घायल हुआ है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
TagsHimachal PradeshखाईगिरनेजीपआगHimachal Pradeshditchfallingjeepfire जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





