- Home
- /
- राज्य
- /
- हिमाचल प्रदेश
- /
- हिमाचल प्रदेश: जयराम...
हिमाचल प्रदेश
हिमाचल प्रदेश: जयराम ठाकुर ने की एबीवीपी कार्यकर्ताओं पर लाठीचार्ज की निंदा
SHIDDHANT
3 Dec 2025 10:49 PM IST

x
Dharmshala धर्मशाला। हिमाचल प्रदेश में चल रहे विधानसभा के शीतकालीन सत्र के दौरान बुधवार को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) के कार्यकर्ताओं ने जोरावर में पहुंचकर राज्य सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। इस दौरान एबीवीपी कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच भिड़ंत हो गई। पुलिस ने कार्यकर्ताओं पर लाठीचार्ज कर दिया, जिसमें कई लोग घायल हो गए। हिमाचल प्रदेश में भाजपा नेता और राज्य विधानसभा में विपक्ष के नेता जयराम ठाकुर ने एबीवीपी कार्यकर्ताओं पर हुई लाठीचार्ज की घटना की निंदा की है। उन्होंने बुधवार को मीडिया से बात करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री पूरी तरह से घबरा गए हैं और ऐसा लगता है कि उनका मानना है कि जो कोई भी उनके या उनकी सरकार के खिलाफ आवाज उठाएगा, उसे कुचल दिया जाना चाहिए।
भाजपा नेता ने कहा कि हिमाचल प्रदेश में आज स्थिति ऐसी है कि सरकार का विरोध करने या उसके कार्यों की आलोचना करने पर रोजाना दर्जनों एफआईआर दर्ज की जा रही हैं, क्योंकि सरकार का विरोध करना अब अपराध हो गया है। पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि आज विद्यार्थी परिषद ने जोरावर स्टेडियम तक मार्च करने की अनुमति ली थी और इसीलिए वे यहां आए थे और ऐसा भी नहीं था कि उनकी कोई गलत मंशा थी। वे बात करना चाह रहे थे, लेकिन उनके ऊपर लाठीचार्ज कर दिया गया। उन्होंने कहा कि उनका कोई विघटनकारी इरादा नहीं था। लाठीचार्ज में बच्चे घायल हुए हैं, लेकिन मुख्यमंत्री कह रहे हैं कि पुलिसकर्मी घायल हुए हैं।
उन्होंने कहा कि जब सदन में मैंने इस मामले को उठाया, तो मुख्यमंत्री ने एकतरफा पक्ष रखा और कहा कि प्रदर्शनकारी बिना अनुमति के आए थे। मैंने उनको एसडीएम के द्वारा दी गई अनुमति का कागज दिखाया। मुख्यमंत्री सदन के अंदर खुलेआम झूठ बोलते हैं, यह कैसी बेशर्मी है। हमने इस घटना की निंदा की है। कानून-व्यवस्था को संभालने की जिम्मेदारी सरकार की है, लेकिन लॉ एंड ऑर्डर के नाम पर किसी को कुचलना निंदनीय है।
Tagsहिमाचल प्रदेश विधानसभाशीतकालीन सत्रएबीवीपीलाठीचार्जजयराम ठाकुरविपक्षजोरावरप्रदर्शनपुलिसघायलविद्यार्थी परिषदकानून-व्यवस्थामुख्यमंत्रीराजनीतिक विवादअनुमति पत्रविरोध प्रदर्शनजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





