हिमाचल प्रदेश

Himachal Pradesh: दुकान में लगी भीषड़ आग, लाखों का नुकसान

Bharti Sahu 2
26 Oct 2024 6:24 AM IST
Himachal Pradesh: दुकान में लगी भीषड़ आग, लाखों का नुकसान
x
Himachal Pradesh: ग्राम पंचायत बिंगा के मढ़ी कस्बे में गुरुवार रात शॉर्ट सर्किट से लगी आग से मनियारी और रेडीमेड की दुकान जलकर राख हो गई। दुकान सुनील कुमार पुत्र स्वर्गीय इंद्र सिंह गांव बल्याणा और डाकघर मढ़ी की थी, जिसमें रात करीब 8.40 बजे आग लग गई। जब लोगों ने दुकान के अंदर से धुआं निकलता देखा तो सुनील कुमार को सूचना दी। स्थानीय लोगों की मदद से आग पर काबू पाया गया, लेकिन तब तक सब कुछ जलकर राख हो चुका था।
सुनील कुमार ने बताया कि उन्हें साढ़े छह से सात लाख रुपये का नुकसान हुआ है। शुक्रवार को पंचायत प्रधान तंबो देवी और ग्रामीण राजस्व अधिकारी ने मौके पर पहुंचकर नुकसान का जायजा लिया। एसडीएम धर्मपुर जोगिंदर पटियाल ने बताया कि राहत मैनुअल के अनुसार जो भी संभव होगा, प्रभावितों को दिया जाएगा।
Next Story