हिमाचल प्रदेश

Himachal Pradesh: तेज रफ्तार बस ने कार को टक्कर मारी

Bharti Sahu 2
23 Sept 2024 9:28 AM IST
Himachal Pradesh:  तेज रफ्तार बस ने कार को टक्कर मारी
x
Himachal Pradesh: छोटा शिमला में पैट्रोल पंप के पास तेज रफ्तार निजी बस ने कार को टक्कर मार दी। हादसे के बाद विक्रम सिंह ठाकुर पुत्र विश्वानंद ठाकुर निवासी गांव क्वाला डाकघर डुब्लू उपतहसील जुन्गा ने छोटा शिमला पुलिस थाना में रिपोर्ट दर्ज करवा दी है। हादसे कार सवार दंपति घायल हो गया है। वह अपनी कार (एचपी 63सी-7007) में अपने गांव से कुफरी होते हुए पंथाघाटी आ रहा था। जब वह छोटा शिमला पैट्रोल पंप से आगे डाल्फिन लॉज के पास पहुंचे तो विपरीत दिशा से आ रही एक निजी बस (एचपी 63सी-6666) ने उनकी कार को जाेरदार टक्कर मार दी। बस चालक बस की गति पर नियंत्रण नहीं रख सका वहीं शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
Next Story