- Home
- /
- राज्य
- /
- हिमाचल प्रदेश
- /
- हिमाचल प्रदेश: पुलिस...
हिमाचल प्रदेश: पुलिस ने टिप्पर चालक के कब्जे से हेरोइन बरामद की, हुआ गिरफ्तार

कुल्लू क्राइम न्यूज़: जिला कुल्लू के थाना भुंतर के अंतर्गत पुलिस ने टिप्पर चालक के कब्जे से हेरोइन बरामद किया है। नशे की खेप किस से खरीदी गई इस बारे में पुलिस जांच कर रही है। नशा तस्करी का मामला उस दौरान सामने आया जब पुलिस को सूचना मिली कि टिप्पर चालक हेरोइन का सेवन करता है तथा बेचने का काम भी करता है। पुलिस ने सूचना मिलते ही पुलिस ने नशा तस्कर की तलाश शुरू की। पुलिस ने कलेहली के समीप टिप्पर एच पी 66 - 7232 मौजूद था। पुलिस ने जब तालाशी ली तो उसके कब्जे से 6 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। पुलिस ने नशे की खेप को कब्जे में लेकर आरोपी चालक को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस अधीक्षक गुरदेव शर्मा ने बताया कि पुलिस ने आरोपी संजय कुमार (42) निवासी मोहल जिला कुल्लू के कब्जे से चिट्टा पिने में उपयोग किये 05 रूपये के फोल्ड किये नोट, जले हुए फॉयल पेपर, एक इलेक्ट्रिकल तराजू, एक लाइटर भी बरामद किए गए हैं। आरोपी के विरुद्ध मादक पदार्थ अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया है।





