हिमाचल प्रदेश

हिमांचल प्रदेश : पूरे प्रदेश में भारी बारिश के आसार

Admin2
17 July 2022 5:58 AM GMT
हिमांचल प्रदेश : पूरे प्रदेश में भारी बारिश के आसार
x
भारी बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी

जनता से रिश्ता वेबडेस्क : पुहिमाचल प्रदेश में 19 जुलाई से मॉनसून फिर से रफ्तार पकडऩे वाला है। 19 और 20 जुलाई को पूरे प्रदेश में भारी बारिश के आसार है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला की ओर से भारी बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। साथ ही एडवाइजरी भी जारी की गई है कि नदी नालों से दूर रहे और भूस्खलन के दृष्टि से संवेदनशील जगहों पर जाने से बचे। 19 और 20 जुलाई को लाहौल स्पीति व किन्नौर जिला को छोडक़र बाकी सभी जिलों में भारी बारिश के आसार है। मौसम विभाग से प्राप्त जानकारी केे अनुसार आज और कल भी प्रदेश में मौसम खराब रहेगा।

divyahimanchal


Next Story