हिमाचल प्रदेश

HIMACHAL PRADESH : 1,550 में बिका हाफ बॉक्स स्पर सेब

Ritisha Jaiswal
19 July 2024 12:17 PM IST
HIMACHAL PRADESH : 1,550 में बिका हाफ बॉक्स स्पर सेब
x
HIMACHAL PRADESH : हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला की भट्ठाकुफर फल मंडी में वीरवार को स्पर सेब ने दस्तक दे दी है। मंडी में पहले दिन करसोग के कनेरी क्षेत्र से बागवान स्पर सेब की 33 पेटियों की खेप लेकर पहुंचा। इस दौरान भट्ठाकुफर फल मंडी में जीएसएस फार्म पर 10 किलो का हाफ बॉक्स 1,550 रुपये के हिसाब से बिका। गत वर्ष के मुकाबले इस वर्ष शुरुआत में स्पर के कम दाम मिले हैं। इसके चलते बागवान मायूस हैं। गत वर्ष भट्ठाकुफर फल मंडी में शुरुआत में स्पर सेब 175 से 185 रुपये प्रतिकिलो तक बिका था। इस वर्ष 155 रुपये प्रतिकिलो PER KG के हिसाब से बिका है। हिमाचली स्पर सेब APPLE की बाहरी राज्यों की मंडियों MEDIAS में ज्यादा मांग रहती है।
आढ़तियों का कहना है कि अभी सेब की स्पर किस्म पूरी तरह से तैयार नहीं हुई है। समय से पहले ही यह मंडी में आनी शुरू हो गई है, वहीं सूखे की मार की वजह से सेब का आकार भी सही से नहीं बन पाया है। फार्म के संचालक संजीत ने बताया कि इस सीजन की स्पर सेब की पहली खेप गुरुवार को पहुंची। स्पर ज्यादा अच्छी गुणवत्ता का नहीं था, आने वाले दिनों में यदि मौसम अनुकूल रहता है तो बागवानों को बेहतर दाम मिल सकते हैं। इसके अलावा मंडी में वीरवार को रेड गोल्डन सेब RED GOLDEN APPLE की खेप भी फल मंडी में पहुंची। इसके हाफ बॉक्स के 800 से 1,200 रुपये तक दाम मिले। भट्ठाकुफर फल मंडी आढ़ती एसोसिएशन ASSOCIATION के प्रधान प्रताप चौहान ने सेब की आवक बढ़नी शुरू हो गई है।
सही दाम न मिलने पर वापस ले गया खेप
भट्ठाकुफर फल मंडी में वीरवार को स्पर और रेड गोल्डन के अलावा रॉयल सेब भी बिकने के लिए आया। बागवान फसल के सही दाम न मिलने से बिना बेचे दूसरी मंडी के लिए ले गया। करसोग के नेरी क्षेत्र से बागवान 65 पेटियों की खेप लेकर मंडी में पहुंचा था। फल मंडी में ओएक्सडी 49 नंबर फार्म पर रॉयल सेब की 1,400 रुपये प्रति पेटी बोली लगी। इससे बागवान नाखुश था। फार्म के संचालक मंयक ने बताया कि रॉयल ROYAL के सेब में बिल्कुल भी रंग नहीं आया था। इसके चलते उसे कम दाम मिला। ज्यादा दाम न मिलने की वजह से बागवान अपनी फसल को बिना बेचे चला गया। बताया कि गत वर्ष शुरुआत में अच्छी किस्म के रॉयल ROYAL की पेटी दो हजार रुपये में बिकनी शुरू हुई थी।
अल्टरनेरिया ULTERRENIA रोग को घोषित किया जाए महामारी : राठौर
प्रदेश की पांच हजार करोड़ की सेब आर्थिकी पर खतरे के बादल मंडराने लगे हैं। कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता एवं ठियोग से विधायक कुलदीप सिंह राठौर ने वीरवार को आयोजित प्रेसवार्ता में कहा कि सेब के बगीचे अल्टरनेरिया नामक बीमारी की चपेट में आ गए हैं, जिसका सीधा असर सेब के आकार और रंग पर हो रहा है। सेब के पत्ते समय से पहले ही झड़ रहे हैं जिस वजह से प्रदेश के बागवान चिंतित हैं। राठौर ने सेब पर फैली इस अल्टरनेरिया बीमारी को
महामारी घोषित करने की मांग केंद्र सरकार से की है। रोकथाम के लिए सहयोग करने की बात कही
। उन्होंने कहा कि अल्टरनेरिया बीमारी प्रदेश के कई इलाकों में महामारी का रूप धारण कर चुकी है। कुछ इलाकों में 95 फीसदी बगीचे बीमारी की चपेट में आ गए हैं। राठौर ने कहा कि वर्ष 1982- 83 में भी सेब पर स्कैब बीमारी लग गई थी, जिस पर केंद्र ने मदद की थी। बागवानी विभाग ने टीमें TEAMS भेजी हैं लेकिन इस बीमारी को जड़ से खत्म करने के लिए अनुसंधान की भी जरूरत है।
Next Story