हिमाचल प्रदेश

हिमाचल प्रदेश: जन कल्याण के लिए कई बड़े फैसले ले रही सरकार

Gulabi Jagat
17 May 2023 10:18 AM GMT
हिमाचल प्रदेश: जन कल्याण के लिए कई बड़े फैसले ले रही सरकार
x
हिमाचल प्रदेश न्यूज
शिमला: राज्य सरकार प्रदेशवासियों के कल्याण के लिए महत्त्वपूर्ण कदम उठा रही है तथा इस उद्देश्य की पूर्ति के लिए कई निर्णायक फैसले भी लिए गए हंै। व्यवस्था परिवर्तन की राह पर सरकार लोगों के हितों के लिए सभी पहलुओं पर गहनता से विचार कर रही है। यह बात राजस्व, बागबानी तथा जनजातीय विकास मंत्री जगत ंिसंह नेगी ने आज यहां विभिन्न चरणों में राजस्व, बागवानी तथा जनजातीय विकास विभाग की समीक्षा बैठक के दौरान कही। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार लोगों के कल्याण के लिए संवेदनशील है तथा इसके लिए महत्त्वपूर्ण जानकारी एकत्रित करने व समयबद्ध निर्णय लेने के लिए वह ऑस्ट्रलिया के दौरे पर गए थे। इससे प्रदर्शित होता है कि सरकार प्रदेश में अत्याधुनिक तकनीक तथा अद्यतन सूचना के आधार पर विकास करने के लिए कृतसंकल्प है। उन्होंने बैठक के दौरान संबंधित विभागों की गतिविधियों के बारे में जानकारी ली।
Next Story