हिमाचल प्रदेश

हिमांचल प्रदेश : 18 से 59 वर्ष के लोगों को 30 सितंबर तक मुफ्त टीका

Admin2
19 July 2022 12:27 PM IST
हिमांचल प्रदेश : 18 से 59 वर्ष के लोगों को 30 सितंबर तक मुफ्त टीका
x
स्वास्थ्य विभाग

जनता से रिश्ता वेबडेस्क : स्वास्थ्य विभाग के प्रवक्ता ने बताया कि भारत सरकार की घोषणा के अनुसार आज़ादी के के अमृत महोत्सव पर 18 से 59 वर्ष के पात्र आयु वर्ग को टीका नि:शुल्क लगाया जाएगा सभी विभागों के प्रशासनिक अधिकारी, जिला उपायुक्त व प्रदेश के समस्त जिलों के मुख्य चिकित्सा अधिकारियों के साथ आयोजित वीडियो कान्फ्रेंस में केंद्रीय सरकार के अन्य निर्णय की चर्चा करते हुए बताया गया कि यह प्रीकॉशनरी डोज़ 15 जुलाई से 30 सितंबर तक 75 दिनों के भीतर सभी सरकारी कोविड वैक्सीनेशन सेंटर में मुफ़्त लगाई जाएगी। मुख्यमंत्री ने सभी जिलों को 18 से अधिकारी लाभार्थियों के लिए सरकारी सीवीसी में टीकाकरण सत्र की योजना बनाने और उन्हें दैनिक आधार पर कोविन पोर्टल पर प्रकाशित करने के निर्देश दिए। उन्होंने उद्योग, पंचायती राज संस्थाओं, ग्रामीण विकास, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता, शिक्षा, परिवहन, राजस्व, सूचना एवं जनसंपर्क विभाग, जनजातीय विकास, आयुर्वेद और युवा सेवाएं एवं खेल विभाग को प्रिकॉशनरी डोज़ से वंचित लाभार्थियों को टीकाकरण के लिए सहयोग देने के निर्देश दिए । (एचडीएम)

DIVYAHIMNCHAL


Next Story