हिमाचल प्रदेश

हिमाचल प्रदेश: पंचरुखी में चोरी की वारदातों को अंजाम देने वाले चार चोर गिरफ्तार

Kajal Dubey
16 July 2022 1:50 PM GMT
हिमाचल प्रदेश: पंचरुखी में चोरी की वारदातों को अंजाम देने वाले चार चोर गिरफ्तार
x
पढ़े पूरी खबर
पंचरुखी/पालमपुर (कांगड़ा)। पिछले कई दिनों से चोरी की वारदातों को अंजाम देकर पंचरुखी पुलिस की नाक में दम करने वाले आरोपियों को पुलिस ने आखिर गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने चार आरोपियों को अदालत में पेश किया, जहां से इन्हें पुलिस रिमांड पर भेजा गया है। पुलिस ने इन चोरों को पकड़ने के लिए अपना जाल बिछाया था। पुलिस ने न वर्दी और ही न पुलिस वाहन का इस्तेमाल किया।
जानकारी के अनुसार पंचरुखी में पिछले कई दिनों से मंदिरों और घरों में चोरी की वारदातें थमने का नाम नहीं ले रहीं थीं। पंचरुखी पुलिस ने थाना प्रभारी सुभाष शास्त्री के नेतृत्व में योजना बनाकर जाल बिछाया। वीरवार रात पुलिस सादे कपड़ों में चोरों की तलाश में गश्त पर निकली थी। जब पुलिस एक निजी वाहन में जा रही थी तो छत्र सड़क मार्ग (पंचरुखी के पास) पर रात करीब ढाई बजे दो युवक स्कूटी पर जाते मिले। पुलिस इससे पहले पूछताछ करती कि दोनों पुलिस को देख अंधेरे का फायदा उठाकर तंग गली में स्कूटी को लेकर पाहड़ा की ओर भगा ले गए। लेकिन रामनगर के पास पुलिस ने दोनों को पकड़ लिया और स्कूटी के कागज दिखाने को कहा। पुलिस ने जब स्कूटी की कागज देखे तो पता चला कि यह कागज चोरी हुई स्कूटी के थे और इसकी रिपोर्ट भी थाने में दर्ज थी। इस पर पुलिस ने अंशुल कुमार (20) निवासी रक्कड़ व शिव कुमार (20) निवासी तरेहल को पकड़ लिया। जबकि उनकी ही निशानदेही उनके अन्य दो साथियों लक्ष्य कुमार उर्फ लक्की(20) निवासी दियोल, बैजनाथ व अमन कुमार(21) निवासी द्रुमका तिनबड़ को भी गिरफ्तार कर लिया। इन सभी ने मंदिरों और अन्य जगह चोरियों को कबूला है। पुुलिस इनसे पूछताछ कर रहे है। थाना प्रभारी सुभाष शास्त्री ने कहा कि आरोपियों ने चोरी की वारदातों को कबूला है। पुलिस इनसे चोरी का सामान भी बरामद करेगी। उधर, डीएसपी पालमपुर गुरबचन सिंह ने कहा कि पुलिस मामले की जांच में जुटी है। जल्द ही कई चोरियों के खुलासे होंगे।
दस से जमा तक पढ़े हैं सभी आरोपी
चोरी की वारदातों में पकड़े गए युवा 21 और 21 साल के हैं। दस से जमा दो तक पढ़े हैं। पढ़ाई छोड़कर अपना खर्चा चलाने के लिए चोरी की वारदातों को अंजाम देते थे। खर्चा खत्म होने पर दूसरी वारदात को निकलते थे।
Next Story