हिमाचल प्रदेश

Himachal Pradesh: थार और सैंट्रो में भीषण टक्कर

Bharti Sahu 2
22 Sept 2024 11:59 AM IST
Himachal Pradesh: थार और सैंट्रो में भीषण टक्कर
x
Himachal Pradesh: शिमला-सोलन हाईवे पर शोघी के पास एक थार और सैंट्रो गाड़ी के बीच में जोरदार भिड़ंत टना शनिवार सुबह करीब 10 बजे की बताई जा रही है। मौके पर पहुंचकर पुलिस ने वस्तुस्थिति को देखा और कार्रवाई करने के बाद दोनों वाहनों को निकाला।
जानकारी के अनुसार इन वाहनों में उत्तराखंड नंबर की एक थार और हिमाचल नंबर की एक सैंट्रो गाड़ी थी, जो आपस में टकरा गईं। बताया जाता है कि टक्कर इतनी भयंकर थी कि दोनों गाड़ियों के परखच्चे उड़ गए। गनीमत यह रही कि दोनों गाड़ियों में एयरबैग लगे हुए थे, लिस और प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हादसे का कारण ओवरटेक बताया जा रहा है, जिसमें हिमाचल नंबर की गाड़ी सोलन से शिमला की तरफ आ रही थी और ओवरटेक कर रही थी, शिमला से सोलन की तरफ जा रही उत्तराखंड नंबर की थार के साथ उसकी टक्कर हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों के बयान कलमबद्ध करके आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
Next Story