- Home
- /
- राज्य
- /
- हिमाचल प्रदेश
- /
- Himachal Pradesh: निजी...
हिमाचल प्रदेश
Himachal Pradesh: निजी बस और टैक्सी में भीषण टक्कर
Bharti Sahu 2
24 Oct 2024 12:11 PM IST

x
Himachal Pradesh: पुलिस थाना धर्मशाला के अंतर्गत पिंगलानाला में देर रात एक निजी बस और टैक्सी के बीच भीषण टक्कर | रात करीब साढ़े नौ बजे एक निजी बस गगल से धर्मशाला की ओर आ रही थी और एक टैक्सी धर्मशाला से गगल की ओर जा रही थी। इस दौरान पिंगलानाला के पास अचानक दोनों में टक्कर हो गई। इस हादसे में टैक्सी चालक और उसमें सवार व्यक्ति को गंभीर चोटें आई हैं।
घायलों की पहचान की जा रही है, ताकि उनके परिजनों से संपर्क किया जा सके। घायलों को धर्मशाला अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद टांडा रेफर कर दिया गया है। पुलिस थाना धर्मशाला के प्रभारी नारायण सिंह ने बताया कि पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई है और मामले की जांच शुरू कर दी है।
TagsHimachal Pradeshनिजीबसटैक्सीटक्करHimachal Pradeshprivatebustaxicollision जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





