- Home
- /
- राज्य
- /
- हिमाचल प्रदेश
- /
- हिमाचल प्रदेश चुनाव:...
हिमाचल प्रदेश
हिमाचल प्रदेश चुनाव: पूर्वाह्न 11 बजे तक 17.98 प्रतिशत मतदान
Shantanu Roy
12 Nov 2022 9:01 AM GMT

x
बड़ी खबर
शिमला। हिमाचल प्रदेश में विधानसभा चुनाव के लिए शनिवार पूर्वाह्न 11 बजे तक 17.98 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। निर्वाचन आयोग ने यह जानकारी दी। शुरुआत में मतदान धीमा रहा, लेकिन धीरे-धीरे इसने गति पकड़ी। पहले घंटे में करीब पांच प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के गृह जिले मंडी में पूर्वाह्न 11 बजे तक सर्वाधिक 21.92 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। निर्वाचन आयोग के अनुसार सिरमौर जिले में 21.66, सोलन में 20.28 और किन्नौर में 20 प्रतिशत मतदान हुआ। लाहौल स्पीति जिले में पहले तीन घंटे में सबसे कम पांच प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया है।
मुख्यमंत्री ठाकुर ने एक स्थानीय मंदिर में पूजा करने के बाद अपनी पत्नी और बेटियों के साथ मंडी में मतदान किया। हिमाचल प्रदेश कांग्रेस प्रमुख प्रतिभा सिंह और उनके बेटे विक्रमादित्य सिंह ने रामपुर में मतदान किया। इससे पहले उन्होंने शिमला के शनि मंदिर में पूजा-अर्चना की। पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल, उनके बेटे एवं केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने परिवार के अन्य सदस्यों के साथ हमीरपुर में मतदान किया। पूर्व केंद्रीय मंत्री आनंद शर्मा ने शिमला में मतदान किया, जबकि नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री और उनके परिवार ने हरोली में मतदान किया, जहां से वह चुनाव लड़ रहे हैं।
Next Story