हिमाचल प्रदेश

हिमांचल प्रदेश : सांप के डसने से युवक की मौत, अस्पताल पहुंचने से पहले की तोड़ा दम

Admin2
9 July 2022 3:59 AM GMT
हिमांचल प्रदेश : सांप के डसने से युवक की मौत, अस्पताल पहुंचने से पहले की तोड़ा दम
x

जनता से रिश्ता वेबडेस्क : उपमंडल बंगाणा की ग्राम पंचायत हटली से संबंध रखने वाले 20 वर्षीय युवक की सांप के डसने से मृत्यु हो गई। क्षेत्रीय अस्पताल ऊना में शव का पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजनों को सौप दिया है। अरुण शर्मा पुत्र किशोरी लाल आयु 20 वर्ष गांव हटली केसरू जो कि अपनी बुआ गांव डीहर में रहता था। गुरुवार देर रात खाना खाकर अरुण बाथरूम गया और वहीं पर अरुण को जहरीले सांप ने डंस लिया। हालांकि परिवार के सदस्यों ने अरुण को समय रहते बंगाणा अस्पताल पहुंचा दिया और बंगाणा अस्पताल में प्राथमिकी उपचार के बाद उसे क्षेत्रीय अस्पताल ऊना रैफर कर दिया। लेकिन थानाकला के आगे अरुण शर्मा की मृत्यु हो गई। बताते चलें कि अरुण शर्मा एक बड़ा भाई अमन शर्मा है जो कि मेहनत मजदूरी करता है। जबकि अरुण शर्मा प्लस टू पास आउट होकर डुमखर में आईटीआई करता था। अरुण शर्मा की अकस्मात मृत्यु पर कैबिनेट मंत्री वीरेंद्र कंवर, भाजपा नेता मदन राणा,

कर्नल धर्मेंद्र पटियाल, रुमेल कुमार, स्थानीय प्रधान स्वर्ण सिंह, उपप्रधान सुरेंद्र हटली, वार्ड सदस्य मदन गोपाल, सुशील रिंकू, संजय सोनी, देवेंद्र भुटटो, राज कुमार आदि गहरा शोक जताया है।

सोर्स-divyahimanchal

Next Story