- Home
- /
- राज्य
- /
- हिमाचल प्रदेश
- /
- हिमांचल प्रदेश : दो...
हिमाचल प्रदेश
हिमांचल प्रदेश : दो अलग-अलग हिस्सों में मिला युवक का शव
Admin2
21 July 2022 5:34 PM IST

x
बिलासपुर
जनता से रिश्ता वेबडेस्क : बिलासपुर जिला के झंडूता उपमंडल के समोह गांव में एक युवक का शव घर के पास दो अलग-अलग हिस्सों में मिला है। युवक 14 जुलाई से लापता था। एक हिस्सा घर से करीब 300 मीटर और दूसरा हिस्सा तीन किलोमीटर दूर बोरे में बंद मिला है, जिससे पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई है।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक भी अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। जानकारी के मुताबिक युवक का शव अलग-अलग जगह पर बोरे में बंद मिला है। युवक के पिता ने शव की पहचान कर ली है। युवक का नाम अंकित बताया जा रहा है, जो कि पोलीटेक्रीक का छात्र था। वहीं, मौके पर पहुंचे पुलिस अधीक्षक एसआर राणा ने बताया कि पुलिस मामले जांच में जुट गई है। मंडी की फॉरेंसिक टीम भी मौके पर पहुंच रही है।
DIVYAHIMANCHAL
Next Story





