हिमाचल प्रदेश

हिमांचल प्रदेश : नाला में बाढ़ से लोगों की निजी संपति को पहुंचा नुकसान

Admin2
3 July 2022 9:59 AM GMT
हिमांचल प्रदेश : नाला में बाढ़ से लोगों की निजी संपति को पहुंचा नुकसान
x

प्रतीकात्मक तस्वीर 

जनता से रिश्ता वेबडेस्क : किन्नर कैलाश की पहाड़ियों पर हो रही तेज बारिश के चलते जिला किन्नौर के बटसेरी पंचायत क्षेत्र के अंतर्गत सेरिंगचे नाला में बाढ़ आने से बटसेरी पंचायत क्षेत्र के कई ग्रामीणों की निजी सम्पति को भारी नुकसान हुआ है। इस बाढ़ से कई ग्रामीणों के सेब के पेड़ो सहित भूमि कटाब की सूचना है। इस मामले पर प्रधान ग्राम पंचायत थेमगारंग मनोहरी देवी ने बताया की इस घटना में राम प्रसाद, नेक राम, हरदेव व मालजीन सभी निवासी थेमगारंग की लगभग 05 बीघा जमीन बह गई है। इसके अतिरिक्त राम प्रसाद के 2 खाली मछली के टैंक व हरदेव के भी 02 खाली मछली के टैंक बह गए है

source-divyahimachal


Next Story