- Home
- /
- राज्य
- /
- हिमाचल प्रदेश
- /
- हिमाचल प्रदेश:...
हिमाचल प्रदेश
हिमाचल प्रदेश: कांग्रेस को याद आई पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि
Gulabi Jagat
31 Oct 2022 4:30 PM GMT

x
हिमाचल प्रदेश न्यूज
शिमला, 31 अक्तूबर : देश की पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की 38 वीं पुण्यतिथि के मौके पर हिमाचल कांग्रेस प्रभारी और राज्यसभा सांसद राजीव शुक्ला ने शिमला के ऐतिहासिक रिज मैदान पर स्थित इंदिरा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर पुष्पांजलि अर्पित की।
माल्यार्पण के बाद पत्रकारों को संबोधित करते
इस दौरान उनके साथ कांग्रेस के कई अन्य नेता भी मौजूद रहे। इससे पहले आज शिमला में हिमाचल कांग्रेस का कोई नेता पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की प्रतिमा पर पुष्पांजलि करने नहीं पहुंचा था।
हिमाचल कांग्रेस के प्रभारी राजीव शुक्ला ने कहा कि इंदिरा गांधी ने देश के लिए बलिदान दिया। इंदिरा गांधी सशक्त और मजबूत नेतृत्व का जीता-जागता उदाहरण थी। राजीव शुक्ला ने इंदिरा गांधी का हिमाचल प्रदेश से विशेष नाते को भी याद किया।
उन्होंने कहा कि इसी ऐतिहासिक रिज मैदान से इंदिरा गांधी ने हिमाचल प्रदेश को पूर्ण राज्य का दर्जा देने की घोषणा की थी। इंदिरा गांधी और पूरे गांधी परिवार का हिमाचल प्रदेश और पहाड़ी राज्यों से विशेष लगाव है।

Gulabi Jagat
Next Story