- Home
- /
- राज्य
- /
- हिमाचल प्रदेश
- /
- हिमाचल प्रदेश:...
हिमाचल प्रदेश
हिमाचल प्रदेश: कांग्रेस ने CM के हल्के सराज में तीन नेताओं को किया निष्कासित
Gulabi Jagat
22 Nov 2022 4:52 PM GMT

x
हिमाचल प्रदेश न्यूज
शिमला, 22 नवंबर : हिमाचल कांग्रेस ने विधानसभा चुनाव में पार्टी विरोधी गतिविधियों पर तीन नेताओं को पार्टी से बाहर का रास्ता दिखा दिया है। प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने यह एक्शन मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के विधानसभा क्षेत्र सराज में लिया है। यहां कांग्रेस ने सीएम जयराम के खिलाफ चेत राम ठाकुर को उतारा है। निष्कासित किए गए तीन नेताओं पर चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी के खिलाफ और सीएम जयराम के पक्ष में काम करने का आरोप है।
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सांसद प्रतिभा सिंह ने ब्लॉक कांग्रेस कमेटी सराज के पूर्व अध्यक्ष टेक चंद, धर्मेंद्र कुमार ठाकुर व ज़िला कांग्रेसी सचिव राजेंद्र शर्मा को पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल होने के लिए तत्काल प्रभाव से कांग्रेस पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से आगामी छह साल के लिए निष्कासित कर दिया है। प्रतिभा सिंह ने यह कार्रवाई ब्लॉक कांग्रेस कमेटी सराज की शिकायत पर अमल में लाई है।
बता दें कि सिराज हल्के में पिछले 24 वर्षों से भाजपा का कब्ज़ा है। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर वर्ष 1998 से लगातार यहां से जीतते आ रहे हैं। कांग्रेस ने आखिरी बार वर्ष 1993 में इस हल्के से जीत दर्ज की थी।

Gulabi Jagat
Next Story