हिमाचल प्रदेश

हिमाचल प्रदेश: सीएम ने विपक्ष पर साधा निशाना पार्टी से पूछे बिना घोषणाएं कर रहे कांग्रेस नेता

Gulabi Jagat
6 Aug 2022 7:16 AM GMT
हिमाचल प्रदेश: सीएम ने विपक्ष पर साधा निशाना पार्टी से पूछे बिना घोषणाएं कर रहे कांग्रेस नेता
x
हिमाचल प्रदेश
झंडूता (बिलासपुर)
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने शुक्रवार को झंडूता में आजादी के 75वें अमृत महोत्सव के तहत आयोजित कार्यक्रम में विपक्षी दल कांग्रेस को निशाने पर लिया। उन्होंने कहा कि पार्टी को बगैर पूछे ही नेता बड़ी बड़ी लोकलुभावनी घोषणाएं कर रहे हैं। कुछ भी बोलने से पहले वरिष्ठ नेताओं को भी विश्वास में नहीं लिया जा रहा। विपक्षी नेता कहते हैं कि इस बार चुनाव में हम आएंगे और वर्तमान सरकार की योजनाओं पर बंद करेंगे, लेकिन उनके मंसूबे कभी पूरे नहीं होंगे। उन्होंने लोगों से आह्वान किया कि अब तक के कार्यकाल में आपने हमारा दौर देखा है, लेकिन अब हमने चुनाव में आपका दौर देखना है। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री जब भी हिमाचल आते हैं, तो कांग्रेस नेताओं की परेशानी बढ़ जाती है। प्रधानमंत्री का हिमाचल से खासा लगाव है। इस सरकार के अब तक के कार्यकाल में प्रधानमंत्री सात बार हिमाचल आ चुके हैं। अभी आगे तीन दौरे प्रस्तावित हैं। चंबा और बिलासपुर का दौरा तो तय ही है, जबकि मंडी या फिर कुल्लू का कार्यक्रम भी बन रहा है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री रहते हुए मिली सौगात एम्स बनकर तैयार है, जिसका शुभारंभ प्रधानमंत्री अगस्त अंत या फिर सितंबर माह के पहले पखवाड़े में करने के लिए पीएम मोदी आ रहे हैं।
उन्होंने कहा कि 27 दिसंबर, 2017 को सत्ता में आने के बाद हमने रिवाज बदला है। पहली कैबिनेट में ही निर्णय लिया कि राजनीतिक द्वेषभाव से कार्य नहीं करेंगे और किसी भी विरोधी पर केस नहीं बनाए। दिसंबर में सरकार अपना कार्यकाल पूरा कर रही है और कोविड संकट न होता तो प्रदेश के विकास को आज और गति मिलती। ऐसे में दो महीने बाद चुनाव होने हैं, इसलिए जनता काम के आधार पर स्पोर्ट करे और फिर से भाजपा की सरकार बनाने में अहम भूमिका निभाए ऐसी उम्मीद है। उन्होंने दावा किया कि यूपी व उत्तराखंड की तर्ज पर हिमाचल में भी फिर से भाजपा की सरकार बनेगी और रिवाज बदलेगा। कांग्रेस को तो सिर्फ निराशा ही हाथ लगेगी। इस अवसर पर झंडूता के विधायक जेआर कटवाल, सदर विधायक सुभाष ठाकुर, त्रिलोक जम्वाल, जिलाध्यक्ष स्वतंत्र सांख्यान, जिला प्रभारी नवीन शर्मा, महेंद्र सिंह चंदेल और मुस्कान के अलावा डीसी पंकज राय व एसपी एसआर राणा मौजूद रहे।
आज दिल्ली जाएंगे मुख्यमंत्री
शिमला। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर शनिवार सुबह दिल्ली जाएंगे और आठ अगस्त की शाम को शिमला लौटेंगे। इस दौरान दिल्ली में नीति आयोग की एक बैठक है और हर घर तिरंगा अभियान की बैठक में भी मुख्यमंत्री रहेंगे। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से भी उनकी मुलाकात हो सकती है। नौ अगस्त को सीएम भाजपा विधायक दल की बैठक लेंगे। दोपहर बाद भाजपा कोर ग्रुप की बैठक भी है। इस बार यह बैठक पार्टी मुख्यालय दीप कमल में ही रखी गई है। इसके बाद 10 अगस्त से 13 अगस्त तक विस का मानसून सत्र चलेगा और इसी दौरान कैबिनेट की बैठक भी होगी।
कर्मचारियों की मांगों को पूरा करने की करेंगे कोशिश
मुख्यमंत्री ने इस कार्यकाल में शुरू की गई योजनाओं का उल्लेख करते हुए कहा कि हमने मजदूर की दिहाड़ी पचास रुपए बढ़ाई, आशा वर्कर के वेतन में बढ़ोतरी करने के साथ ही सिलाई अध्यापिकाओं, पार्टटाइम वर्कर्ज, पंचायत व राजस्व विभागों के चौकीदारों की मदद करने की कोशिश की है। जो मसले पेंडिंग रहे हैं, उन्हें भी आने वाले समय में पूरा करने की कोशिश की जा रही है। उन्होंने कहा कि हिमाचल केंद्र के सहयोग के बिना आगे नहीं बढ़ सकता। इसलिए चुनाव में जीत सुनिश्चित करने के लिए हरसंभव सहयोग करें।
घुमारवीं में बोले मुख्यमंत्री, भाजपा बदले की भावना से काम नहीं करती
स्टाफ रिपोर्टर – घुमारवीं
हिमाचल स्थापन के 75 वर्ष पूर्ण होने पर राज्य स्तरीय कार्यक्रम घुमारवीं व झंडूता में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने मुख्यातिथि के रूप में उपस्थित हुए। घुमारवीं में आयोजित कार्यक्रम में खाद्य आपूर्ति मंत्री राजेंद्र गर्ग ने शॉल, टोपी व स्मृति चिन्ह देकर मुख्यमंत्री का अभिनंदन किया। मुख्यमंत्री ने प्रदेश के लोगों को प्रदेश स्थापना दिवस की बधाई देते हुए कहा कि आज बहुत हर्ष का दिन है कि हिमाचल प्रदेश अपनी स्थापना के 75 वर्ष पूर्ण कर रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि 75 वर्ष की यात्रा के दौरान कई नेताओं ने प्रदेश का प्रतिनिधित्व किया है। अलग अलग पार्टी ने प्रदेश का प्रतिनिधत्व किया है, लेकिन प्रदेश के विकास के लिए यहां की जनता का सबसे ज्यादा योगदान है। हर व्यक्ति ने अपना बेहतर योगदान देते हुए विकास में साथ दिया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस कार्यक्रम में चुनावों की बात न करने की सोच उन्होंने रखी है। प्रदेश के विकास के लिए जो गाथा लिखी है, उसमें हर उस नेता का जिक्र है, जिसने प्रदेश की बागडोर संभाली है।
इसमें राजनीति को एकतरफ रख कर विकास की बात हो रही है। 39500 किलोमीटर सडक़ें प्रदेश में बनी हैं, जिसमें से बीस हजार किलोमीटर सडक़ बनाने में पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी का योगदान रहा है। अब 125 यूनिट बिजली मुफ्त देने से हर वर्ग को पनऊायदा हुआ है। परमवीर चक्र विजेता संजय का नाम लेते हुए उन्होंने कहा कि यह जिले के साथ साथ प्रदेश के लिए गर्व का नाम है। उन्होंने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा का जिक्र करते करते हुए कहा कि प्रदेश के विकास के लिए नड्डा का अहम योगदान रहा है। उन्होंने प्रदेश के लिए स्वास्थ्य, शिक्षा, सडक़ के साथ साथ प्रदेश के लिए कई मेडिकल कॉलेज तथा एम्स जैसे इंस्टिट्यूट देकर प्रदेश को विकास की राह पर आगे बढ़ाया है। इस दौरान खाद्य आपूर्ति मंत्री राजेन्द्र गर्ग, मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार त्रिलोक जम्वाल, झंडूता के विधायक जीतराम कटवाल, प्रदेश भाजपा प्रवक्ता रणधीर शर्मा, सदर विधायक विधायक सुभाष ठाकुर, स्कूल शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष सुरेश सोनी, भाजपा जिला अध्यक्ष स्वतंत्र सांख्यान, उपायुक्त पंकज राय, पुलिस अधीक्षक एसआर राणा और जिला परिषद की अध्यक्ष कुमारी मुस्कान आदि उपस्थित रहे।
हमने सत्ता में आते ही बंद की टोपी बदलने की राजनीति
मुख्यमंत्री ने कहा कि पहले सरकारें बदलती थी, तो टोपी भी बदल जाती थी। हमने टोपी के बदलाव के रिवाज को बंद करते हुए पूरे प्रदेश को साथ लेकर चलने का काम किया। बदला-बदली की राजनीति बंद की गई। बार बार सरकार बदलने का रिवाज इस बार बंद करना है। हरियाणा में लोगों ने रिवाज बदला और भाजपा सरकार सत्ता में आई, उतर प्रदेश में लोगों ने भाजपा पर भरोसा करते हुए फिर से भाजपा सत्ता में बापिस लाई। इसलिए अब की जनता रिवाज बदलेगी और फिर से भाजपा को सत्ता में लाएगी।
हर विधायक ने करवाया काम
इस मौके पर खाद्य आपूर्ति मंत्री राजेंद्र गर्ग ने विधानसभा क्षेत्र घुमारवीं के हर पार्टी के पूर्व विधायक का जिक्र करते हुए कहा कि हर विधायक ने विधानसभा के विकास में अपनी भूमिका निभाई है। गर्ग ने पूर्व विधायक खजान सिंह, सीता राम, नारायण सिंह स्वामी, कर्मदेव धर्माणी, कांग्रेस के पूर्व विधायक कश्मीर सिंह ठाकुर, कांग्रेस के पूर्व विधायक राजेश धर्माणी के नाम लेते हुए कहा कि हर पूर्व विधायक ने अपने तरीके से अपनी कुशलता के अनुसार कार्य किये हैं। उन्होंने कहा कि अब घुमारवीं का जिम्मा उनके कंधों पर है तो उन्होंने यहां के विकास के लिए भरपूर कार्य किया है।
Next Story