हिमाचल प्रदेश

Himachal Pradesh: खजुरना के पास कारों की टक्कर, 2 लोग घायल

Bharti Sahu 2
3 Nov 2024 10:36 AM IST
Himachal Pradesh: खजुरना के पास कारों की टक्कर, 2 लोग घायल
x
Himachal Pradesh: काला अंब-देहरादून एनएच पर 2 कारों की टक्कर में 2 लोग घायल हो गए। घायलों का मेडिकल कॉलेज नाहन में इलाज चल रहा है। जानकारी के अनुसार काला अंब-देहरादून एनएच पर खजूरना पुल के पास 2 कारों की टक्कर हो गई।
दोनों कारों को भारी नुकसान पहुंचा है। दोनों कारों के चालकों को गंभीर चोटें आई हैं। घायलों को मेडिकल कॉलेज नाहन ले जाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है।घटना के दौरान एनएच पर कुछ देर के लिए जाम लग गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जाम खुलवाया। थाना प्रभारी बृज लाल ने हादसे की पुष्टि की है।
Next Story