- Home
- /
- राज्य
- /
- हिमाचल प्रदेश
- /
- हिमाचल प्रदेश: सड़क पर...
हिमाचल प्रदेश
हिमाचल प्रदेश: सड़क पर पलटी कार, चालक समेत चार घायल
Gulabi Jagat
20 Dec 2022 5:13 PM GMT

x
हिमाचल प्रदेश न्यूज
हमीरपुर, 20 दिसंबर : बड़सर उपमंडल के तहत लोहारमी के आर्मद के पास एक कार सड़क किनारे पलट गई। हादसे में कार में सवार चार लोग घायल हुए हैं। जबकि कार को भी काफी क्षति पहुंची है। मिली जानकारी के अनुसार यह लोग लोहार्मी से मैहरे की ओर जा रहे थे।
इस दौरान कार अचानक अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई। हादसे में कार चालक सहित 3 अन्य लोग भी सवार थे, जो चोटिल हुए हैं। वहीं घटनास्थल पर एकत्रित हुए परिजनों ने घायलों को उपचार के लिए बड़सर अस्पताल पहुंचाया। वहीं पुलिस के मुताबिक अभी तक कोई शिकायत दर्ज नहीं हुई है।

Gulabi Jagat
Next Story