हिमाचल प्रदेश

Himachal Pradesh: बड़ा हादसा, ट्रक की चपेट में आने से 2 बाइक सवार मौत

Bharti Sahu 2
14 Oct 2024 9:21 AM IST
Himachal Pradesh:  बड़ा हादसा, ट्रक की चपेट में आने से 2 बाइक सवार मौत
x
Himachal Pradesh: हिमाचल प्रदेश के ऊना बड़सर मुख्य मार्ग पर कोटला खास में ट्रक की चपेट में आने से दो युवकों की दर्दनाक मौत हो गई। दोनों युवक बाइक पर पेट्रोल भरवाने बंगाणा पेट्रोल पंप जा रहे थे। लेकिन ट्रक की चपेट में आने से दोनों की मौत हो गई। मृतकों की पहचान 17 वर्षीय दिनेश और 18 वर्षीय सागर के रूप में हुई है। दोनों धुंदला गांव के रहने वाले थे। ट्रक चालक के खिलाफ बंगाणा थाने में मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। ट्रक चालक संजीव कुमार मौके से फरार हो गया। हालांकि पुलिस ने उसे पकड़ लिया है। बताया जा रहा है कि दोनों युवक बाइक पर पेट्रोल भरवाने बंगाणा पेट्रोल पंप जा रहे थे। लेकिन ट्रक की चपेट में आने से दोनों की मौत हो गई। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और पूरे मामले की जांच कर रही है।
Next Story