हिमाचल प्रदेश

हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022: जानिए हिमाचल प्रदेश के डलहौजी निर्वाचन क्षेत्र का राजनीतिक समीकरण

Bhumika Sahu
6 July 2022 5:46 AM GMT
हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022: जानिए हिमाचल प्रदेश के डलहौजी निर्वाचन क्षेत्र का राजनीतिक समीकरण
x
हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। शिमला. हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 (Himachal Pradesh Assembly Election 2022) में डलहौजी विधानसभा क्षेत्र के लिए कांग्रेस-बीजेपी के बीच जोरदार टक्कर होने की उम्मीद है। क्योंकि विधानसभा चुनाव 2017 में कांग्रेस प्रत्याशी आशा कुमारी ने बीजेपी डीएस ठाकुर को मात्र 556 वोट से हरा दिया था। जीत-हार का अंतर इतना कम था कि इस बार दोंनो पार्टियां जीत के लिए जी-जान लगाने से नहीं चूकेंगी।

डलहौजी विधानसभा चुनाव 2017
हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले की डलहौजी विधानसभा सीट कई मायनों में महत्वपूर्ण है। 2017 के आंकड़ों की बात करें तो यहां कांग्रेस की आशा कुमारी को 48.8 प्रतिशत वोट मिले थे जबकि बीजेपी के डीएस ठाकुर को 47.7 प्रतिशत मत मिले। यहां तीसरे नंबर पर वाम दले प्रत्याशी धियान सिंह रहे जबकि चौथे नंबर पर नोटा का बटन दबाया गया। नोटा पर कुल 1.2 फीसदी लोगों ने वोट डाले।
आशा कुमारी का रहा है दबदबा

डलहौजी विधानसभा सीट 2008 के परिसीमन के बाद अस्तित्व में आई थी। यह सीट चंबा जिले के कांगड़ा लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत आती है। 2012 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की आशाकुमारी ने जीत दर्ज की। 2017 में भी आशा कुमारी ही विधायक चुनी गईं। परिसीमन से पहले भी यह एरिया बनीखेत विधानसभा में आता था, जहां 1993 से 2003 तक आशा कुमारी विधायक रहीं। राज परिवार से आने वाली आशा कुमारी क्षेत्र की कद्दावर नेता हैं और जनता भी उन्हें वोट देकर विधायक बनाती रही है।
डलहौजी विधानसभा का चुनावी ट्रेंड
डलहौजी विधानसभा क्षेत्र में 2012 के चुनाव के दौरान मतदाताओं की कुल संख्या 58803 थी। वहीं 2017 के हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव के दौरान डलहौजी में मतदाताओं की संख्या बढ़कर 66,439 हो गई। अनुमान है कि 2022 के विधानसभा चुनावों के दौरान यहां मतदाताओं की संख्या 70,000 को पार कर जाएगी। यह सीट परंपरागत रूप से कांग्रेस के पास रही है। यहां से जीतने वाली आशा कुमारी को मुख्यमंत्री पद का भी दावेदार माना जाता है। हालांकि 2022 में डलहौजी का चुनावी समर दिलचस्प होने वाला है।
मिनी स्विट्जरलैंड है डलहौजी
डलहौजी को लेकर राजनीति से इतर कुछ बात करें इस मिनी स्विट्जरलैंड भी कहा जाता है। यहां पहुंचे के लिए कांगड़ा के गग्गल डोमेस्टिक एयरपोर्ट सबसे नजदीकी एयरपोर्ट है। फिर टैक्सी से डलहौजी हिल स्टेशन पहुंचा जा सकता है। इस हिल स्टेशन का निर्माण ब्रिटिश गवर्नर लार्ड डलहौजी ने कराया था। यह पांच पहाड़ियों कैथलाग, पोट्रेस, तेहरा, बकरोटा और बोलुन के बीच फैला हुआ है। यहां पर चीड़, देवदार, ओक्स, फूलदार के सुंदर ग्रूव भी पाए जाते हैं।
डलहौजी में यह जरूर देखें
. शानदार प्राकृतिक सौंदर्य
. वन ट्रेल्स जंगली पहाड़ियां
. झरने व स्प्रिंग्स
. चंबा घाटी की खूबसूरती
. धौलाधर पर्वत का नजारा
. चीड़, देवदार, ओक्स के पेड़


Next Story