- Home
- /
- राज्य
- /
- हिमाचल प्रदेश
- /
- हिमाचल प्रदेश: एक करोड...
हिमाचल प्रदेश
हिमाचल प्रदेश: एक करोड का इनाम पाने वाली नगर परिषद नाहन में स्वच्छता की खुली पोल
Gulabi Jagat
20 Aug 2022 4:49 PM GMT

x
हिमाचल प्रदेश न्यूज
नाहन
स्वच्छता के लिए एक करोड रुपए का इनाम पाने वाली नगर परिषद नाहन की स्वच्छता की पोल ऐसे समय में खुली है, जब भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष व मुख्यमंत्री नाहन पहुंच रहे हैं। राष्ट्रीय अध्यक्ष व मुख्यमंत्री के स्वागत के लिए जगह-जगह साइन बोर्ड लगाए गए हैं। ऐसे ही कच्चा टैंक में स्वागत के लिए लगाए गए साइन बोर्ड के आगे लगा कूड़े का ढेर नगर परिषद के दावों की पोल खोल रहा है।
हालांकि नगर परिषद नाहन, शहर को डस्टबिन फ्री करने के दावे कर रही है। नगर परिषद द्वारा दावा किया जाता है कि शहर में कचरा उठाने के लिए वाहन बार-बार चक्कर लगा रहे हैं। मगर इसके बावजूद भी शहर में जगह-जगह लगे कूड़े के ढेर दावों की पोल खोल रहे हैं।
कच्चा टैंक क्षेत्र नगर परिषद अध्यक्ष के क्षेत्र में आता है। ऐसे में नगर परिषद अध्यक्ष के वार्ड में ही लगे गंदगी के ढेर नगर परिषद की स्थिति को बयां कर रहे हैं। शहरवासियों की अक्सर शिकायत रहती है कि कूड़ा उठाने वाले वाहनों का कोई समय निर्धारित नहीं है। ऐसे में वह अपने घरों से निकलने वाला कचरा कई बार वाहनों में नहीं डाल पाते।

Gulabi Jagat
Next Story