हिमाचल प्रदेश

हिमांचल प्रदेश : आप की तिरंगा यात्रा स्थगित

Admin2
12 July 2022 4:00 AM GMT
हिमांचल प्रदेश : आप की तिरंगा यात्रा स्थगित
x
मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल

जनता से रिश्ता वेबडेस्क : पहाड़ पर बिगड़े मौसम के तेवरों ने आप के राष्ट्रीय संयोजक व दिल्ली केमुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के कदमों को रोक दिया है। आने वाले दिनों में प्रशासन की ओर से यलो अलर्ट जारी किए जाने और बादल फटने जैसी घटनाओं को देखते हुए आम आदमी पार्टी की पालमपुर में प्रस्तावित तिरंगा यात्रा फिलहाल स्थगित की दी गई है। मौसम साफ होने पर इसे दोबारा शेड्यूल किया जा सकता है। तिरंगा यात्रा को सफल बनाने के लिए जिला भर के कार्यकर्ता पिछले काफी दिनों से मेहनत कर रहे थे। आप के प्रवक्ता ने बताया कि मौसम विभाग ने हिमाचल में यलो अलर्ट जारी किया है। पिछले दिनों राज्य के कई हिस्सों में बादल फटने, भू-स्खलन की घटनाओं से काफी जान-माल का नुकसान हुआ है। ऐसे समय में श्री केजरीवाल और श्री मान की पालमपुर में होने वाली तिरंगा यात्रा को स्थगित किया गया है।

आगे के कार्यक्रमों की जानकारी शीघ्र ही उपलब्ध कराई जाएगी। ऐसे में पिछले कई दिनों से पालमपुर में प्रस्तावित तिरंगा यात्रा को कामयाब बनाने में जुटे कार्यकर्ताओं को फिर से प्रयास करने पड़ेंगे। आम आदमी पार्टी धीरे-धीरे सभी विधानसभा क्षेत्रों में अपनी जड़ें जमाने के लिए बूथ स्तर पर कार्यकर्ताओं को खड़ा करने का काम कर रही है, जिससे गांव-गांव तक पार्टी का झंडा पहुंचाकर माहौल बनाया जा सके। इसके लिए आम आदमी पार्टी ने जिला व विधानसभा क्षेत्र वाइज कार्य को बांट कर पड़ोसी राज्य पंजाब की टीम को भी काम में लगाया है, ताकि आने वाले विधानसभा चुनावों में भाजपा व कांग्रेस के समक्ष चुनौती पेश की जा सके।


Next Story