- Home
- /
- राज्य
- /
- हिमाचल प्रदेश
- /
- हिमाचल प्रदेश: आप...
हिमाचल प्रदेश
हिमाचल प्रदेश: आप प्रदेश अध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर तय की रणनीति, दिल्ली मॉडल जन-जन तक पहुंचे
Gulabi Jagat
14 Aug 2022 7:06 AM GMT

x
हिमाचल प्रदेश
हमीरपुर
हिमाचल के जन-जन तक अरविंद केजरीवाल के विकास मॉडल को पहुंचाएं और विधानसभा चुनावों में विजय पताका लहराने के लिए जमीनी स्तर पर जमकर कार्य करें। यह आह्वान आम आदमी पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष सुरजीत ठाकुर ने शनिवार को हमीरपुर में आप कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों से मुलाकात के दौरान किया।
इस दौरान आगामी रणनीति पर चर्चा की। इन दिनों आप प्रदेश अध्यक्ष पूरे प्रदेश के चारों लोकसभा के दौरों पर जाकर आप पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर रहे हैं। हमीरपुर में हुए संवाद कार्यक्रम में सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने भाग लिया, जिसमें संगठन को मजबूत करने और आम आदमी पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए कार्यकर्ताओं से चर्चा की। इस संवाद कार्यक्रम में संगठन मंत्री सतेंद्र तोंगर, समेत आप उपाध्यक्ष पूरन चंद्र, उपाध्यक्ष केजी पराशर, प्रदेश सचिव राकेश मंढोत्रा, महिला अध्यक्ष निर्मल शर्मा, लोकसभा अध्यक्ष राज ठाकुर, प्रदेश प्रवक्ता सुषमा शर्मा, जिला इंचार्ज धनीराम धीमान आदि मौजूद रहे।

Gulabi Jagat
Next Story