- Home
- /
- राज्य
- /
- हिमाचल प्रदेश
- /
- Himachal Pradesh: ...
हिमाचल प्रदेश
Himachal Pradesh: गोविंद सागर झील में फिसलने से एक युवक डूबा, मौत
Sarita
16 Dec 2024 9:07 AM IST

x
Himachal Pradesh: झंडूता उपमंडल के पुलिस थाना तलाई के अंतर्गत आने वाले गांव गाह के सुंदर सिंह (60) पुत्र गरजा राम कल शाम गोविंद सागर झील में जाल डालने गए थे। पैर फिसलने से पानी में डूबने से उनकी मौत हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस थाना तलाई की टीम मौके पर पहुंची और मृतक सुंदर सिंह के शव का बारीकी से निरीक्षण किया। मृतक सुंदर सिंह के भाई महेंद्र सिंह पुत्र गरजा राम ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि वह और उसका भाई सुंदर गोविंद सागर झील में मछलियां पकड़ते हैं।
13 दिसंबर को जब वह अपने घर पर थे तो शाम साढ़े पांच बजे दीप चंद ने उन्हें फोन कर बताया कि उनका भाई सुंदर राम जाल डालते समय पैर फिसलने से झील में डूब गया है और उसे बाहर निकाल लिया गया है। जब वह और उसका भतीजा झील के किनारे पहुंचे तो उनके भाई की मौत हो चुकी थी। वहीं, थाना प्रभारी तलाई विनोद कुमार ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है।
TagsHimachal Pradeshझीलफिसलनेयुवकडूबाlakeslippingyoung mandrownedजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





