- Home
- /
- राज्य
- /
- हिमाचल प्रदेश
- /
- हिमाचल प्रदेश:...
हिमाचल प्रदेश
हिमाचल प्रदेश: कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष चुनाव के लिए हिमाचल में पड़े 84 फीसदी मत
Gulabi Jagat
17 Oct 2022 4:15 PM GMT

x
शिमला, 17 अक्टूबर : कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के लिए मतदान प्रक्रिया सोमवार को संपन्न हुई। कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं मल्लिकार्जुन खड़गे और शशि थरूर के बीच मुकाबला हो रहा है। राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के चुनाव के लिए शिमला के राजीव भवन स्थित प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में मतदान हुआ। हिमाचल में लगभग 84 प्रतिशत मतदान हुआ।
कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता व हिमाचल मीडिया प्रभारी अलका लांबा ने भी मतदान किया। अलका लांबा ने बताया कि प्रदेश के कुल 90 प्रदेश डेलीगेट्स में से 66 ने शिमला और 10 ने दिल्ली स्थित कांग्रेस मुख्यालय मे मतदान किया।
उन्होंने बताया कि हिमाचल प्रदेश के कुल 90 मतदाताओं मे से 76 ने अपने मत का प्रयोग किया। अलका लांबा ने चुनाव प्रक्रिया शांतिपूर्ण एवं निष्पक्षता से पूरी कराने के लिए एआईसीसी चुनाव समिति के प्रमुख मधुसूदन मिस्त्री और उनकी पूरी टीम का धन्यवाद किया।

Gulabi Jagat
Next Story