- Home
- /
- राज्य
- /
- हिमाचल प्रदेश
- /
- हिमाचल प्रदेश: अगले...

x
हिमाचल प्रदेश
शिमला
प्रदेश सरकार के आला आईएएस अधिकारियों के रिटायरमेंट ऑर्डर जारी कर दिए गए हैं। एक साल पहले कार्मिक विभाग सेवानिवृति के आदेश जारी करता है जो उसने वीरवार को जारी कर दिए हैं। इसके अनुसार 8 आईएएस अधिकारी जहां रिटायर हो जाएंगे वहीं 10 विभागाध्यक्ष भी सेवानिवृत हो जाएंगे।
पूर्व मुख्य सचिव राम सुभग सिंह की रिटायरमेंट भी अगले साल है जो 31 जुलाई को रिटायर हो जाएंगे। वह वर्ष 1987 बैच के अधिकारी हैं। वर्तमान में वह सरकार के प्रधान सलाहकार प्रशासनिक सुधार की जिम्मेदारी देख रहे हैं। कुछ दिन पहले ही उनको मुख्य सचिव के पद से सरकार ने हटाया है।
उनके अलावा रिटायर होने वाले आईएएस अफसरों में सचिव वित्त, योजना, अर्थ एवं सांख्यिकी, श्रम एवं रोजगार अक्षय सूद 31 अगस्त 2023 को सेवानिवृत होंगे। वह 2002 बैच के अफसर हैं। डा. अजय कुमार शर्मा सचिव पशुपालन, सहकारिता, मत्स्य एवं प्रबंध निदेशक पावर कारपोरेशन 31 जनवरी को सेवानिवृत होंगे। वहीं राजीव शर्मा जो वर्तमान में सचिव आयुष, प्रिंटिंग एंड स्टेशनरी, युवा सेवाएं है 31 अक्टूबर को रिटायर होने हैं जबकि अमिताभ अवस्थी जो सचिव बागवानी, जल शक्ति एवं तकनीकी शिक्षा का जिम्मा देख रहे हैं 31 जुलाई को रिटायर होंगे।
अमित कश्यप निदेशक पर्यटन 31 दिसंबर को रिटायर होंगे वहीं के.सी.चमन निदेशक खाद्य आपूर्ति 31 मार्च और राकेश शर्मा निदेशक विजीलेंस कम विशेष सचिव गृह 30 अप्रैल 2023 को रिटायर हो जाएंगे।
ये विभागाध्यक्ष भी सूची में
रिटायर होने वाले विभागाध्यक्षों की सूची भी लंबी है। 10 विभागाध्यक्ष अगले साल में रिटायर होने जा रहे हैं। वन विभाग के पीसीसीएफ अजय श्रीवास्तव 31 जनवरी 2023 को, सतपाल मेहता निदेशक मत्स्य 30 जून को, डा.अजय सिंह चौहान निदेशक डेंटल 31 मई को, इंजीनियर संजीव कौल 30 नवम्बर को, सुनील कनोत्रा चीफ इंजीनियर कांगड़ा जोन जल शक्ति विभाग 31 मई को, चीफ इंजीनियर जल शक्ति हमीरपुर जोन शाम कुमार शर्मा 30 अप्रैल को सेवानिवृत हो जाएंगे।
लोक निर्माण विभाग की ईएनसी प्रोजेक्ट अर्चना ठाकुर 28 फरवरी को, चीफ इंजीनियर एचपीआरआईडीसी पवन कुमार शर्मा 31 मई को, चीफ इंजीनियर पीएमजीएसवाई दीपक कुमार शर्मा 30 सितंबर तथा सैनिक कल्याण निगम के निदेशक मदन शील शर्मा 31 मार्च 2023 को अपने पद से सेवानिवृत हो जाएंगे।
प्रदेश सरकार के मुख्य सचिव आर.डी.धीमान इसी साल सेवानिवृत हो जाएंगे। उनकी सेवानिवृति दिसंबर महीने में होनी है जो 31 दिसंबर को रिटायर होंगे। उनकी सेवानिवृति के आदेश पिछली साल जारी हो गए थे।
उनके अलावा हंसराज व अश्वनी चौधरी भी इसी साल सेवानिवृत होने जा रहे हैं।

Gulabi Jagat
Next Story