हिमाचल प्रदेश

Himachal Pradesh: पटाखों और आतिशबाजी से 6 लोग झुलसे

Bharti Sahu 2
3 Nov 2024 8:55 AM IST
Himachal Pradesh: पटाखों और आतिशबाजी से 6 लोग झुलसे
x
Himachal Pradesh: दिवाली के बाद शुक्रवार रात पटाखे जलाते समय 6 लोग झुलस गए। इन सभी को जोनल अस्पताल धर्मशाला में प्राथमिक उपचार देने के बाद घर भेज दिया गया। अस्पताल से मिली जानकारी के अनुसार इन 6 लोगों में तीन शिशु, दो बच्चियां और एक युवक शामिल है। बता दें कि गुरुवार को दिवाली के मौके पर धर्मशाला में 16 और पालमपुर क्षेत्र में 14 लोग झुलस गए थे। इनमें से एक घायल को टांडा अस्पताल रेफर किया गया है। उधर, जोनल अस्पताल धर्मशाला के एमएस सुनील भट्ट ने बताया कि शुक्रवार को पटाखों से जलने के 6 मामले सामने आए हैं। इन सभी को प्राथमिक उपचार देने के बाद घर भेज दिया गया।
Next Story