हिमाचल प्रदेश

Himachal Pradesh: खाई में गिरने से 35 वर्षीय व्यक्ति की मौत

Bharti Sahu 2
22 Oct 2024 11:45 AM IST
Himachal Pradesh:  खाई में गिरने से 35 वर्षीय व्यक्ति की मौत
x
Himachal Pradesh: जिले के संगड़ाह उपमंडल में एक 35 वर्षीय व्यक्ति की गहरी खाई में गिरने से मौत हो गई। मृतक की पहचान जबड़ोग निवासी राजेश कुमार के रूप में हुई है। ग्रामीणों के अनुसार राजेश कुमार अपनी पत्नी के साथ घास काटने गया था। इसी दौरान अचानक उसका पैर फिसला और वह गहरी खाई में गिर गया। हादसे की सूचना मिलते ही ग्रामीण मौके पर पहुंचे और राजेश को घायल अवस्था में संगड़ाह अस्पताल पहुंचाया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया।संगड़ाह पुलिस स्टेशन के एसएचओ मनसाराम ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। वहीं, एसडीएम संगड़ाह सुनील कायथ ने मृतक के परिजनों को फौरी राहत के तौर पर 25 हजार रुपये जारी करने की पुष्टि की है।
Next Story