हिमाचल प्रदेश

हिमांचल प्रदेश : प्रदेश के 3.32 लाख उपभोक्ताओं मिलेगा लाभ

Admin2
21 Jun 2022 10:30 AM GMT
हिमांचल प्रदेश : प्रदेश के 3.32 लाख उपभोक्ताओं मिलेगा लाभ
x

जनता से रिश्ता : गृहिणी योजना के तहत लोगों को अब कुल तीन गैस सिलेंडर मुफ्त दिए जाएंगे। प्रदेश में कई लोगों के गृहिणी योजना के तहत एक और कई लोगों को दो गैस सिलेंडर मुफ्त दिए गए हैं। दो गैस सिलेंडर देने वालों को एक गैस सिलेंडर और एक गैस सिलेंडर लेने वालों को दो गैस सिलेंडर मुफ्त मिलेंगे। गृहिणी योजना के तहत हिमाचल प्रदेश के करीब 3.32 लाख लोगों को गृहिणी योजना का लाभ मिल रहा है। 3.32 लाख उपभोक्ताओं में से 2.39 लाख उपभोक्ताओं को सरकार की ओर से दो गैस सिलेंडर मुफ्त दिए जा चुके हैं। प्रदेश में करीब 93 हजार लोगों को एक गैस सिलेंडर मुफ्त दिया गया है।

एक गैस सिलेंडर लेने वाले इन उपभोक्ताओं को गृहिणी योजना के तहत अब दो गैस सिलेंडर दिए जाएंगे, जबकि दो गैस सिलेंडर लेने वाले लोगों को शेष बचा एक गैस सिलेंडर दिया जाएगा। बढ़ती महंगाई के दौर में एक ओर गैस सिलेंडर मुफ्त मिलेने लोगों को कुछ हद तक राहत मिलेगी। खाद्य आपूर्ति विभाग की ओर से प्रदेश में सभी जिलों के खाद्य आपूर्ति नियंत्रक और गैस एजेंसियों को गृहिणी योजना के तहत पात्र लोगों को गैस सिलेंडर देने के लिए आदेश जारी कर दिए गए हैं। गृहिणी योजना के तहत मुफ्त गैस सिलेंडर लेने के लिए उपभोक्ता गैस एजेंसी और जिला खाद्य आपूर्ति नियंत्रक के कार्यालय में भी संपर्क कर सकते हैं। इसके अलावा अधिक जानकारी के लिए उपभोक्ता हेल्पलाइन नंबर 1967 पर भी संपर्क कर सकते हैं।

सोर्स-divyahimanchal

Next Story