- Home
- /
- राज्य
- /
- हिमाचल प्रदेश
- /
- Himachal Pradesh : इस...
हिमाचल प्रदेश
Himachal Pradesh : इस साल मानसून के मौसम में 205 लोगों ने गंवाई जान
Rani Sahu
18 Aug 2022 10:22 AM GMT

x
इस साल मानसून के मौसम में 205 लोगों ने गंवाई जान
हिमाचल प्रदेश में पिछले डेढ़ महीने में मानसून के मौसम में कम से कम 205 लोगों की जान चली गई और सात लापता हो गए। राज्य के आपदा प्रबंधन निदेशक सुदेश कुमार मोख्ता ने बृहस्पतिवार यानी आज यह जानकारी दी। उन्होंने यह भी कहा कि 29 जून से राज्य को सड़कों, पानी की लाइनों और बिजली पारेषण व्यवस्था के क्षतिग्रस्त होने के कारण कुल 1,014.08 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है। उन्होंने बताया कि मानसून के इस मौसम में 29 जून से 16 अगस्त तक 35 दुर्घटनाओं में कम से कम 103 लोगों की जान चली गई, और पेड़ तथा चट्टान गिरने की कई घटनाओं में 33 लोग मारे गए।
मोख्ता ने कहा कि छह घटनाओं में 25 लोग डूब गए, भूस्खलन की 48 घटनाओं में सात लोगों की मौत हो गई और इस अवधि के दौरान अचानक बाढ़ आने की 51 घटनाएं हुईं जिनमें तीन लोगों की जान चली गई। उन्होंने बताया कि इसके अलावा, राज्य के विभिन्न हिस्सों में मानसून से संबंधित घटनाओं में 120 जानवर भी मारे गए, 95 घर पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गए और 335 घरों को आंशिक रूप से नुकसान पहुंचा।
हिमाचल प्रदेश में वीरवार में मौसम साफ रहने वाला है, हालांकि अनुमान लगाया जा रहा है कि इस दौरान कई क्षेत्रो में बारिश हो सकती है, लेकिन 19 और 20 अगस्त को प्रदेश में भारी बारिश होने की आशंका जाताई गई है। भारी बारिश को लेकर मौसम विभाग केंद्र शिमला ने येलो अलर्ट जारी किया है, भारी बारिश के कारण लोगों को सावधान रहने की जरूरत है, ऐसे में नदी नालों का जल स्तर बढ़ सकता है।

Rani Sahu
Next Story