- Home
- /
- राज्य
- /
- हिमाचल प्रदेश
- /
- Himachal: पुलिस ने...
हिमाचल प्रदेश
Himachal: पुलिस ने चिट्टे की खेप के साथ तस्कर को किया गिरफ्तार
Bharti Sahu 2
29 Oct 2024 10:49 AM IST

x
Himachal: सिरमौर पुलिस की डिटेक्शन सेल की टीम ने हरियाणा के एक युवक को चिट्टे की खेप के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी बाइक पर नशे की तस्करी कर रहा था। इसी दौरान उसे पुलिस ने तारपीन फैक्ट्री के पास से दबोच लिया। जानकारी के अनुसार डिटेक्शन सेल की टीम बीते रविवार रात को नाहन शहर, तारपीन फैक्ट्री, बनोग और रेणुका जी दोसरका आदि की तरफ गश्त के लिए निकली थी।
इसी दौरान टीम को गुप्त सूचना मिली कि कुशवीन भाटिया नाम का युवक नाहन शहर में पिछले काफी समय से चिट्टे बेचने का धंधा कर रहा है और वह अपनी बाइक (एचआर 03डब्लू-7710) पर नाहन शहर की तरफ चिट्टे की खेप लेकर आ रहा है। इस सूचना के आधार पर टीम ने तारपीन फैक्ट्री के पास मझौली लिंक रोड पर नाकाबंदी कर उक्त बाइक सवार को पकड़ लिया। पुलिस टीम ने आरोपियों के कब्जे से 52.6 ग्राम चिट्टा और 6500 रुपये की नकदी बरामद की।एसएसपी सिरमौर रमन कुमार मीना ने बताया कि मामले में आगामी जांच जारी है।
TagsHimachalपुलिसचिट्टेखेपतस्करगिरफ्तारHimachalPoliceChittaconsignmentsmugglerarrested जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





