- Home
- /
- राज्य
- /
- हिमाचल प्रदेश
- /
- Himachal News: मंडी...
हिमाचल प्रदेश
Himachal News: मंडी में बादल फटने से बड़ी तबाही, कई घर बहे
Bharti Sahu 2
1 Aug 2024 3:04 AM GMT
![Himachal News: मंडी में बादल फटने से बड़ी तबाही, कई घर बहे Himachal News: मंडी में बादल फटने से बड़ी तबाही, कई घर बहे](https://jantaserishta.com/h-upload/2024/08/01/3914302-r.webp)
x
Himachal News: मंडी जिले के द्रंग विधानसभा क्षेत्र के धम्चयाण पंचायत के राजवन गांव में आधी रात को बादल फटने से भारी तबाही हुई है। एक की मौत हो गई है। शव बरामद किया गया है। कई घर पानी में तेज बहाव में बह गए हैं। 11 से अधिक लोग लापता बताए जा रहे हैं।
बुधवार रात करीब 12 बजे राजवन गांव में बादलों की गड़गड़ाहट के बीच जोर का धमाका हुआ। देखते ही देखते चारों ओर पानी ही पानी हो गया। इससे पहले लोग कुछ समझ पाते पानी अपने साथ सब कुछ बहाकर ले गया। सूचना मिलने के बाद रात को ही प्रशासनिक मशीनरी पूरी तरह से सक्रिय हो गई।बादल फटने की घटना, मौसम विभाग की चेतावनी और संपर्क मार्गों के बंद होने के कारण जिला प्रशासन ने पद्धर उपमंडल के शिक्षण संस्थानों में आज छुट्टी घोषित कर दी है। पठानकोट मंडी राष्ट्रीय राजमार्ग भी भूस्खलन होने से जगह जगह बाधित है। यहां वाहनों की लंबी कतार लगी हुई है।
TagsHimachalमंडीबादल फटनेतबाही HimachalMandicloudburstdevastation जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
![Bharti Sahu 2 Bharti Sahu 2](/images/authorplaceholder.jpg?type=1&v=2)
Bharti Sahu 2
Next Story