हिमाचल प्रदेश

हिमाचल : नादौन, हमीरपुर और भोरंज को मिले नए बीडीओ, आदेश जारी

Tara Tandi
3 Oct 2023 10:08 AM GMT
हिमाचल : नादौन, हमीरपुर और भोरंज को मिले नए बीडीओ, आदेश जारी
x
हिमाचल प्रदेश के जिला हमीरपुर के तीन ब्लॉकों में खाली चल रहे खंड विकास अधिकारियों(बीडीओ) के पदों पर नई नियुक्ति के आदेश जारी हो गए हैं। निशांत शर्मा बीडीओ नादौन, कुलवंत सिंह भोरंज और हिमांशी हमीरपुर ब्लॉक की बीडीओ होंगी। बता दें, अमर उजाला ने 29 सितंबर के अंक में बीडीओ के खाली पदों का मामला प्रमुखता से उठाया था। खंड विकास अधिकारियों के पदों पर नई नियुक्ति के बाद अब ग्राम पंचायतों में विकास कार्य रफ्तार पकड़ेंगे।
Next Story