- Home
- /
- राज्य
- /
- हिमाचल प्रदेश
- /
- Himachal: बड़ा हादसा...
हिमाचल प्रदेश
Himachal: बड़ा हादसा टला, भरभरा कर गिरी निर्माणाधीन टनल
Bharti Sahu 2
13 Aug 2024 12:02 PM IST

x
Himachal: शिमला में मंगलवार सुबह एक बड़ी घटना पेश आई है। परवाणू से शिमला के लिए निर्माणाधीन फोरलेन परियोजना के अंतर्गत संजौली के चलौंठी में स्थित टिटरी टनल अचानक भरभराकर गिर गई। बताया जा रहा है कि सोमवार शाम से ही यहां पत्थर और मिट्टी गिरने की शुरूआत हो गई थी, जिसके बाद टनल में काम कर रहे सभी कर्मचारियों और मशीनरी को सुरक्षित स्थान पर स्थानांतरित कर दिया गया था। पोर्टल को मजबूत करने का काम चल रहा था लेकिन तेज बारिश में टनल के पोर्टल पर लैंडस्लाइड हो गया और ये घटना पेश आई। फिलहाल घटना में कोई भी व्यक्ति हताहत नहीं हुआ है। राहत कार्यों के लिए टीमें मौके पर तैनात हैं और स्थिति को नियंत्रण में लाने की कोशिश की जा रही है।
TagsHimachalहादसाटलागिरीनिर्माणाधीनटनल Himachalaccidentavertedcollapsesunder-constructiontunnel जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





