- Home
- /
- राज्य
- /
- हिमाचल प्रदेश
- /
- Himachal: पत्नी के...
हिमाचल प्रदेश
Himachal: पत्नी के सामने ही पति ने उठाया यह खौफनक कदम
Bharti Sahu 2
8 Aug 2024 11:11 AM IST

x
Himachal: आकाश की पत्नी शालू द्वारा पुलिस को दिए बयान में शालू ने कहा कि बुधवार को उसके पति आकाश ने उसे फोन किया कि वह उससे मिलने आ रहा है तथा वह उससे मिलने रोहड़ू आ जाए। शालू ने कहा कि जब वह रोहड़ू पहुंची तो आकाश ने उसे फोन करके कहा कि वह बखिरना पुल के पास है, वह उसे मिलने बखिरना पुल आए। शालू भी बखिरना पुल पहुंची तथा यहां पर आकाश ने शालू के सामने ही पुल से नीचे पब्बर नदी में छलांग लगा दी। पुलिस ने शालू की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है तथा आकाश की तलाश में नदी के तट पर सर्च अभियान चलाया जा रहा है।
पत्नी के सामने ही पति ने पब्बर नदी में छलांग लगा दी। पब्बर नदी में कूदने वाला व्यक्ति ऊना के अंबोटा का रहने वाला है तथा उपतहसील जांगला के बखोली गांव में उसकी शादी हुई है। पुलिस ने पब्बर नदी में कूदे व्यक्ति की पत्नी शालू की शिकायत पर मामला दर्ज करते हुए पति अंबोटा निवासी आकाश की तलाश शुरू कर दी है। एसएचओ रोहड़ू प्रवीण ठाकुर ने जानकारी देते हुए बताया कि अंबोटा (ऊना) निवासी आकाश की शादी जांगला उपतहसील के बखोली गांव की शालू से हुई थी। शालू पिछले एक -दो महीनों से अपने मायके बखोली में रह रही थी।
TagsHimachalपत्नीसामनेपतिकदम Himachalwifein fronthusbandstep जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





