- Home
- /
- राज्य
- /
- हिमाचल प्रदेश
- /
- Himachal: फार्मा...

x
Himachal हिमाचल: हिमाचल प्रदेश के बद्दी स्थित कथाघाट गांव में बुधवार सुबह एलायंस बायोटेक नामक फार्मा इकाई में भीषण आग लग गई। हालांकि इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई, लेकिन फैक्ट्री को गंभीर नुकसान पहुंचा है। सभी कर्मचारी समय रहते सुरक्षित बाहर निकलने में सफल रहे।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, आग की शुरुआत स्टोर रूम से हुई और कुछ ही पलों में अन्य हिस्सों तक फैल गई। सुबह 11:14 बजे सूचना मिलते ही बद्दी से दमकल की दो गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। आग की तीव्रता को देखते हुए नालागढ़ व आसपास की निजी इकाइयों से भी दमकल सहायता ली गई।
दमकल कर्मियों को आग बुझाने में कई चुनौतियों का सामना करना पड़ा। फैक्ट्री परिसर के संकरे निर्माण और सीमित खुले स्थान के कारण आग पर काबू पाने में परेशानी आई। कई घंटों की मशक्कत के बाद आग पर नियंत्रण पाया गया।
Tagsआगफार्मा फैक्ट्रीहिमाचल प्रदेशFirePharma FactoryHimachal Pradeshजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





