- Home
- /
- राज्य
- /
- हिमाचल प्रदेश
- /
- Himachal : एक हफ्ते तक...
हिमाचल प्रदेश
Himachal : एक हफ्ते तक झमाझम बारिश, शिमला में अलर्ट जारी
Saba Naaz
16 Jun 2025 4:48 PM IST

x
Himachal Pradesh हिमाचल प्रदेश : हिमाचल प्रदेश के कई भागों में एक सप्ताह तक बारिश जारी रहने का पूर्वानुमान है।
बीते 24 घंटों के दाैरान कांगड़ा में 33.6, करसोग 27.0, पालमपुर 23.8, जोत 16.8, धर्मशाला 16.0, पांवटा साहिब-नगरोटा सूरियां 13.2, जुब्बड़हट्टी 12.0, कुफरी 8.6, शिमला 7.4, कोठी 7.0 और भरमौर में 6.5 मिलीमीटर बारिश हुई। सोमवार दोपहर 3:00 बजे से शिमला में भारी बारिश शुरू हुई। इससे छोटे नाले उफान पर आ गए और कई जगह सड़कों पर जलभराव हुआ। माैसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार 18 से 20 जून तक राज्य के कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है।
16-17 और 21- 22 जून को राज्य के कई स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होने के आसार हैं। जबकि 21 और 22 जून को कुछ स्थानों पर भारी बारिश होने की संभावना है। वहीं अगले 3-4 दिनों के दौरान अधिकतम और न्यूनतम तापमान में कोई बड़ा परिवर्तन नहीं होने की संभावना है। उसके बाद अगले 2-3 दिनों के दौरान राज्य के कई हिस्सों में अधिकतम तापमान में धीरे-धीरे 3-4 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान में धीरे-धीरे 2-3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट होने की संभावना है।
Tagsहफ्तेझमाझमबारिशशिमलाअलर्टweekheavyrainshimlaalertजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





