हिमाचल प्रदेश

हिमाचल के राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने दीपावली की शुभकामनाएं दी

Teja
4 Nov 2021 4:59 PM GMT
हिमाचल के राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने दीपावली की शुभकामनाएं दी
x

फाइल फोटो 

मुख्यमंत्री ने पत्नी के संग बालिका आश्रम में बच्चों को मिठाई बांटी

जनता से रिस्ता वेबडेसक | राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर और मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने प्रदेश के लोगों को दीपावली की शुभकामनाएं दी हैं। राज्यपाल ने कहा कि प्रकाश का यह पर्व खुशी एवं प्रसन्नता तथा बुराई पर अ'छाई और अंधकार पर उजाले की विजय का प्रतीक है। उन्होंने आशा जताई है कि दीपावली का त्योहार प्रदेशवासियों के जीवन में खुशहाली और समृद्धि लेकर आएगा।

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि दीपावली का पर्व प्रदेशवासियों के जीवन में ज्ञान का प्रकाश फैलाएगा और आपसी स्नेह और भाईचारे की भावना को सुदृढ़ करेगा। दीपावली देश के प्रमुख त्योहारों में एक है और सभी क्षेत्रों व धर्मों के लोग इसे मनाते हैं। उन्होंने प्रदेशवासियों से कोविड संबंधी दिशा-निर्देशों का पालन कर पारंपरिक रूप से सुरक्षित दीपावली मनाने का आग्रह किया है।

मुख्यमंत्री ने पत्नी के संग बालिका आश्रम में बच्चों को मिठाई बांटी

शिमला। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने अपनी पत्नी एवं राज्य रेडक्रास अस्पताल कल्याण शाखा की अध्यक्ष डा. साधना ठाकुर के साथ बुधवार को बालिका आश्रम टुटीकंडी का दौरा किया। उन्होंने दीपावली के उपलक्ष्य पर आश्रम के बच्चों को मिठाई बांटी। उन्होंने बच्चों को दीपावली की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि भगवान राम के 14 वर्ष के वनवास के बाद अयोध्या लौटने के उपलक्ष्य में प्राचीन काल से ही यह त्योहार मनाया जा रहा हैै। आश्रम के बच्चों के साथ उत्सव मनाना वास्तव में सुखदायक है। उन्होंने आश्रम के बच्चों की प्रतिभा को सराहा और अधिकारियों से कहा कि इनको जीवन में उत्कृष्टता प्राप्त करने और राष्ट्र के विकास में योगदान देने के लिए हर संभव सहायता प्रदान करें।

मुख्यमंत्री ने सांस्कृतिक कार्यक्रम में भाग लेने वाले विद्यार्थियों को अपनी ऐच्छिक निधि से 51000 रुपये देने की घोषणा की। आश्रम के बच्चों ने उनके द्वारा तैयार की गई मिठाई भी मुख्यमंत्री को भेंट की। जय राम ठाकुर ने कैंडी बनाने में बच्चों के प्रयासों की सराहना की। इस अवसर पर बाल कल्याण परिषद की महासचिव पायल वैद्य, उपायुक्त शिमला आदित्य नेगी, पुलिस अधीक्षक डा. मोनिका भुटुंगरू आदि मौजूद रहे।

Next Story