हिमाचल प्रदेश

हिमाचल सरकार लेगी 1000 करोड़ का कर्ज

HARRY
29 Jun 2023 5:47 PM GMT
हिमाचल सरकार लेगी 1000 करोड़ का कर्ज
x

शिमला | प्रदेश में मानसून की हो रही बारिश से दुश्वारियां बरकरार हैं। ओवरड्राफ्ट के बीच राज्य सरकार 1000 करोड़ रुपए का कर्ज लेने जा रही है। नेता प्रतिपक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा है कि भारी वर्षा की चेतावनी के बावजूद प्रदेश सरकार के स्तर पर कोई हाई लेवल मीटिंग नहीं हुई है। शिमला जिला के रामपुर बुशहर थाना के तहत भद्राश रोहड़ू संपर्क मार्ग पर एक कार के खाई में गिरने से 4 लोगों की मौत हो गई। आईजीएमसी शिमला में मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह ने स्टेट अलाइड एंड हैल्थ केयर काऊंसिल के ऑनलाइन पंजीकरण एवं नवीनीकरण पोर्टल का विधिवत शुभारंभ किया। ऊना जिले के हरोली में बनने वाले बल्क ड्रग फार्मा पार्क को क्रियाशील करने के लिए नई भर्तियां की जाएंगी। मनोहर हत्याकांड के बाद बिगड़े हालातों के मद्देनजर उपमंडल सलूणी में लागू धारा-144 को अब हटा दिया गया है। हरिपुर पुलिस स्टेशन के तहत इंदिरा कालोनी गांव में एक युवक द्वारा आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। कालका-शिमला नैशनल हाईवे-5 पर गांव पट्टा मोड़ में एक 5 मंजिला भवन धराशायी हो गया। बिल पास करवाने गए कंडक्टर को जेटीओ द्वारा टांका लगाने की बात कहने पर बहस का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

प्रदेश में मानसून की हो रही बारिश से दुश्वारियां बरकरार हैं। राजधानी शिमला सहित प्रदेश के कई हिस्सों में मेघ जमकर बरसे हैं। बुधवार को शिमला में 51 मिलीमीटर बारिश हुई है, जबकि पिछले 24 घंटों में शिमला में 3 सैंटीमीटर बारिश हुई है। मौसम विभाग के अनुसार वीरवार को भारी बारिश, ओलावृष्टि का यैलो अलर्ट रहेगा जबकि प्रदेश में 4 जुलाई तक मौसम खराब रहेगा और 2 जुलाई तक यैलो अलर्ट रहेगा।

ओवरड्राफ्ट के बीच राज्य सरकार 1000 करोड़ रुपए का कर्ज लेने जा रही है। कर्ज की यह राशि 2 अलग-अलग मदों में क्रमश: 500-500 करोड़ रुपए के रूप में ली जाएगी। यानी सरकार द्वारा 500 करोड़ रुपए 10 वर्ष और 500 करोड़ रुपए 15 वर्ष की अवधि के लिए लिए जा रहे हैं। इसके लिए नीलामी की प्रक्रिया 4 जुलाई को होगी तथा सरकार के खाते में 5 जुलाई को यह राशि आ जाएगी।

नेता प्रतिपक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा है कि भारी वर्षा की चेतावनी के बावजूद प्रदेश सरकार के स्तर पर कोई हाई लेवल मीटिंग नहीं हुई है। इससे लगता है कि प्रदेश सरकार ने जनता को रामभरोसे छोड़ दिया है। जयराम ठाकुर ने यहां जारी बयान में कहा कि प्रदेश में भारी वर्षा के कारण कई स्थानों पर फंसे पीड़ितों की मदद के लिए राज्य सरकार आगे नहीं आई है।

Next Story