हिमाचल प्रदेश

Himachal: दुकान में लगी आग, लाखों रुपए का नुकसान

Bharti Sahu 2
28 Oct 2024 10:18 AM IST
Himachal: दुकान में लगी आग, लाखों रुपए का नुकसान
x
Himachal: घुमारवीं उपमंडल के तहत दधोल चौक (पडयालग) में सुरेंद्र कुमार की दुकान में अचानक आग लग गई। आग रविवार सुबह लगी, जिसमें पीड़ित दुकानदार को काफी नुकसान हुआ है। स्थानीय लोगों की मदद से आग पर काबू पाया गया। पीड़ित दुकानदार ने बताया कि उसने शनिवार को ही करीब 30 हजार की मिठाई खरीदी थी। दुकान में रखे बिजली के उपकरण भी जल गए हैं।
इस अग्निकांड में लाखों रुपये के नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है। भराड़ी थाना से पुलिस टीम और हल्का पटवारी ने मौके का मुआयना किया। आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। हल्का पटवारी ने रिपोर्ट तैयार कर उच्चाधिकारियों को भेज दी है।
Next Story