- Home
- /
- राज्य
- /
- हिमाचल प्रदेश
- /
- Himachal:...
Himachal: स्कूलों-कॉलेजों में चुनावी साक्षरता गतिविधियां आयोजित

Himachal Pradesh हिमाचल प्रदेश: शिमला जिला के सभी शिक्षण संस्थानों में कल निर्वाचन साक्षरता क्लब Electoral Literacy Club (ईएलसी) गतिविधियों का आयोजन किया गया। शिमला जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त अनुपम कश्यप ने कहा कि ईएलसी गतिविधियां हर माह के तीसरे शनिवार को जिले के सभी शिक्षण संस्थानों में आयोजित की जाएंगी। उन्होंने कहा कि इसका मुख्य उद्देश्य युवा मतदाताओं और विद्यार्थियों में निर्वाचन प्रक्रिया के बारे में जागरूकता बढ़ाना और उन्हें लोकतांत्रिक मूल्यों से जोड़ना है। उन्होंने कहा कि क्लब शिक्षण संस्थानों में स्थापित विशेष इकाइयां हैं, जो विद्यार्थियों और युवाओं को मतदाता शिक्षा, निर्वाचन प्रक्रिया और लोकतांत्रिक अधिकारों व कर्तव्यों के बारे में जागरूक करने का काम करती हैं। उन्होंने कहा कि इन क्लबों के माध्यम से सेमिनार, प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिताएं, नुक्कड़ नाटक, पोस्टर मेकिंग और मतदाता पंजीकरण अभियान जैसी विभिन्न गतिविधियां आयोजित की जाती हैं। विद्यार्थियों को मतदाता जागरूकता से संबंधित रोचक और शैक्षिक कार्यक्रमों में भाग लेने का अवसर मिलेगा। विशेष रूप से 18 वर्ष से अधिक आयु के विद्यार्थी, जो अभी तक मतदाता के रूप में पंजीकृत नहीं हैं, को लक्षित किया जाएगा।





