हिमाचल प्रदेश

हिमाचल चुनाव : योगी आदित्यनाथ बोले-माफिया विकास का सबसे बड़ा अवरोधक

Shantanu Roy
5 Nov 2022 9:07 AM GMT
हिमाचल चुनाव : योगी आदित्यनाथ बोले-माफिया विकास का सबसे बड़ा अवरोधक
x
बड़ी खबर
ज्वालामुखी। हिमाचल प्रदेश में विधानसभा चुनावों के दृष्टिगत चुनाव प्रचार करने आए भाजपा के स्टार प्रचारक एवं उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि देश में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में 8 साल में जो प्रगति हुई कांग्रेस उतना अपने 55 साल की सत्ता में नहीं कर पाई। उन्होंने कहा कि माफिया विकास के रास्ते का सबसे बड़ा अवरोधक है। कांग्रेस ने हमेशा इसे पोषित किया। योगी आदित्यनाथ शुक्रवार को जिला कांगड़ा की ज्वालामुखी व ज्वाली विधानसभा क्षेत्रों में जनता को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि वैश्विक मंच पर देश की बढ़ी हुई ताकत का अहसास इस बात से हो जाता है कि दुनिया पर जब भी कोई संकट आता है।
भारत उससे निपटने के लिए नेतृत्व देता है। उन्होंने कहा कि आतंकवाद व अलगाववाद के साथ कांग्रेस का हाथ साये की तरह रहा है। आज देश 5जी कनैक्टीविटी की तरफ आगे बढ़ चुका है जबकि कांग्रेस के समय में 2जी घोटाले ने उनके एक-एक नेता के चेहरे को भ्रष्टाचार की कालिख से कलंकित किया। उन्होंने कहा कि भगवान श्री राम की जन्मभूमि पर भव्य राम मंदिर का निर्माण अगले साल तक पूरा हो जाएगा। कांग्रेस राज में राम मंदिर कभी न बन पाता। वहीं उन्होंने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि हिमाचल की सत्ता के सपने देखने वालों को उत्तर प्रदेश में 2 सीटें मिली हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस हमेशा झूठे वायदे करती है तथा भाजपा की यह आदत नहीं है।
Next Story