- Home
- /
- राज्य
- /
- हिमाचल प्रदेश
- /
- Himachal: शिक्षा विभाग...
Himachal: शिक्षा विभाग लापरवाह, पेड़ की छांव में पढ़ने को मजबूर छात्र

Bilaspur.बिलासपुर। स्कूल प्रबंधन समिति द्वारा शिक्षा विभाग को दिए गए प्रस्ताव के बाद भी शिक्षा विभाग के अधिकारी राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय चलैहली के गेट तक नहीं पहुंच पाए हैं। विद्यार्थी जर्जर परीक्षा हॉल भवन, लैब रूम या पेड़ों की छांव में पढ़ाई करने को मजबूर हैं।बड़ी बात है कि शिक्षा विभाग ने कमरों की कमी को दूर करने के लिए कोई कदम नहीं उठाया है। स्कूल प्रबंधन समिति ने 20 मई को डिप्टी डायरेक्टर बिलासपुर को समस्या से अवगत कराया था।
इसके बाद अधिकारी हर बार जल्द निरीक्षण करने का दावा कर रहे हैं, लेकिन समस्या जस की तस बनी हुई है। स्कूल में कक्षा 11वीं और 12वीं के लिए कम से कम छह कमरों की जरूरत है, लेकिन यहां कमरों की कमी है।पहले यहां सात कमरों का भवन था, लेकिन करीब 10 साल पहले इसे असुरक्षित घोषित कर तोड़ दिया गया था। अभी तक इसकी जगह नया भवन नहीं बन पाया है। जिस जर्जर भवन में अभी कक्षाएं चल रही हैं, उसका निर्माण भी 1934 में हुआ था। एसएमसी ने भेजा है एस्टीमेट





