हिमाचल प्रदेश

Himachal : आग की घटनाओं के चलते 15 जुलाई तक अग्निशमन कर्मियों की छुट्टियां रद्द

Ashish verma
1 Jun 2025 10:59 PM IST
Himachal : आग की घटनाओं के चलते 15 जुलाई तक अग्निशमन कर्मियों की छुट्टियां रद्द
x
15 जुलाई तक अग्निशमन कर्मियों की छुट्टियां रद्द

Shimla.शिमला। प्रदेश में जंगलों और घरों में आग लगने की घटनाओं को रोकने और उनसे निपटने के लिए अग्निशमन विभाग ने 15 जुलाई तक सभी कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द कर दी हैं। इस संबंध में निर्देश जारी कर दिए गए हैं।हर साल गर्मी के मौसम में आग लगने की घटनाएं बढ़ने के कारण छुट्टियों पर प्रतिबंध लगा दिया जाता है। यह अलग बात है कि लगातार दूसरे साल पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता और कुछ अंतराल पर लगातार बारिश के कारण जंगलों में आग लगने की घटनाओं में कमी आई है।

आग के कारण वन संपदा और जानवरों को किसी तरह का नुकसान न हो, इसके लिए अग्निशमन विभाग और वन विभाग की ओर से एडवाइजरी भी जारी की गई है। इस संबंध में लोगों को सख्त निर्देश देने के साथ ही जंगल में आग लगने की घटनाओं के लिए दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करने को कहा गया है। ऊना जिले में इन दिनों आग लगने की घटनाएं सामने आ रही हैं। 5 साल में 21143 आग की घटनाएं


Next Story