हिमाचल प्रदेश

Himachal: अपराधियों ने बंदूक की दुकान से चुराई 6 बंदूकें

Bharti Sahu 2
4 Nov 2024 8:33 AM IST
Himachal: अपराधियों ने बंदूक की दुकान से चुराई 6 बंदूकें
x
Himachal: जिला मुख्यालय कुल्लू में कॉलेज गेट के पास एक बंदूक की दुकान में चोरों ने सेंध लगा दी। चोर दुकान से 6 12 बोर एसबीबीएल बंदूकें चुरा ले गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार कॉलेज गेट कुल्लू के पास कुल्लू गन घर के मालिक कौशल कपूर ने शिकायत दर्ज करवाई है कि बीती रात वह दुकान का शटर बंद करके घर चले गए।
जब ​​वह अगले दिन दुकान पर पहुंचे तो ताले टूटे हुए थे और 6 बंदूकें भी गायब मिलीं। उधर, दुकान से बंदूकें चोरी होने के बाद आशंका जताई जा रही है कि चोर बंदूकें चुराकर किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में हैं। इस घटना को लेकर लोग भी अलग-अलग बातें कह रहे हैं। उधर, एसपी कार्तिकेयन गोकुल चंद्रन ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। जल्द ही चोर सलाखों के पीछे होंगे।
Next Story